मप्र के सिवनी में जहरीला फल खाने से 49 बच्चे बीमार

Webdunia
शनिवार, 4 दिसंबर 2021 (23:40 IST)
सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में एक सरकारी प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाले कम से कम 49 बच्चे एक जहरीला फल खाने से बीमार हो गए। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बच्चों ने शुक्रवार को जिले के बरघाट इलाके में अपने स्कूल के पास एक पेड़ से रतनजोत फल खाए थे। ड्यूटी अधिकारी डॉ. योगेश अग्रवाल ने बताया कि छात्रों ने घर लौटने के बाद उल्टी, पेट दर्द और बेचैनी की शिकायत की। इसके बाद बच्चों को बरघाट के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उन्होंने कहा कि उपचार के बाद 47 बच्चों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई जबकि दो बच्चों को इलाज के लिए सिवनी जिला अस्पताल रेफर किया गया। इसी तरह बरघाट के एक अन्य सरकारी प्राथमिक विद्यालय में 13 छात्र बृहस्पतिवार को रतनजोत फल खाने से बीमार हो गए थे। अधिकारी ने बताया कि इन सभी को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

दिल्ली में AAP का प्रदर्शन, स्वाति मालीवाल को क्यों याद आए मनीष सिसोदिया?

JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना की मुश्किल बढ़ी, जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट

बेंगलुरु से कोच्चि जा रहे विमान के इंजन में आग, इमरजेंसी लैंडिंग

गर्मी का कहर, 20 स्थानों पर पारा 45 के पार, 4 राज्यों में रेड अलर्ट

Live : 12 बजे भाजपा मुख्‍यालय जाएंगे केजरीवाल, भाजपा को दी चुनौती

अगला लेख