Festival Posters

झारखंड कई हिस्सों में भारी बारिश से 5 लोगों की मौत, एक लापता

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 23 अगस्त 2025 (11:24 IST)
heavy rain in jharkhand : झारखंड (jharkhand) के कई हिस्सों में भारी बारिश (heavy rains) के कारण 5 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए वहीं 1 व्यक्ति लापता है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार रात सरायकेला-खरसावां (Seraikela-Kharsawan) जिले में एक मकान ढहने से एक महिला और उसके 7 वर्षीय बेटे की मौत हो गई।
 
बारिशजनित 8 लोग घायल हुए : उन्होंने बताया कि राजनगर प्रखंड के दांडू गांव में हुई इस घटना में 8 लोग घायल भी हो गए। राजनगर के बीडीओ मलय दास ने बताया कि जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान महिला और उसके बेटे की मौत हो गई वहीं संतोष लोहार नामक व्यक्ति का कच्चा मकान गिरने से 8 अन्य लोग घायल हो गए।ALSO READ: Weather Update: झारखंड में बारिश से 5 की मौत, जानिए क्या है देशभर में मौसम का हाल?
 
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना उस समय हुई, जब संतोष के कुछ रिश्तेदार उसके घर आए हुए थे। पुलिस ने बताया कि जिले में एक अन्य घटना में शनिवार सुबह एक घर की दीवार गिरने से 5 साल के बच्चे की मौत हो गई और 3 अन्य घायल हो गए। उसने बताया कि यह घटना खरसावां थाना क्षेत्र के कोल शिमला में हुई।ALSO READ: मुंबई में हो रही भारी बारिश की वजह से रद्द हुआ 'बिग बॉस 19' का हाउस टूर, शो की शूटिंग रुकी
 
एक अधिकारी ने बताया कि चतरा जिले के कटघरा गांव में शुक्रवार को एक दंपति उफनती नदी में बह गए। गिधौर के बीडीओ राहुल देव ने बताया कि पति का शव बरामद कर लिया गया है जबकि पत्नी अब भी लापता है। अधिकारियों ने बताया कि जिले के पत्थलगडा प्रखंड के खैराटोला गांव में भी बारिश से संबंधित घटना में 1 व्यक्ति की मौत हो गई।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Putin India Visit : पुतिन के भोज में थरूर को आमंत्रण, राहुल गांधी और खरगे को नहीं बुलाने पर कांग्रेस नाराज, सुनना थी अंतरात्मा की आवाज

क्यों हो रही है indigo की उड़ानें रद्द, FDTL रद्द, जांच के लिए 4 सदस्यीय कमेटी का गठन, कब सामान्य होंगे हालात

Vladimir Putin: व्लादिमीर पुतिन कैसे बने रूस की जासूसी संस्था KGB के जासूस?

putin india vist Updates : PM मोदी और पुतिन के ऐलान के बाद उड़ी पाकिस्तान की नींद, रूस और भारत में क्या हुआ समझौता

Vladimir Putin के भारत दौरे से तिलमिलाया अमेरिका, ट्रंप ने करीबी की कंपनी पर ठोंका 71 लाख डॉलर का जुर्माना

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को श्रीमद्भगवद गीता के अलावा कौनसे खास गिफ्ट्‍स दिए और क्या हैं उनकी खूबियां

माघ मेला 2026 : संगम नगरी में आस्था का महासागर, 3 जनवरी से शुरू होगा 44 दिनी महापर्व

मेरठ पुलिस का कारनामा, अज्ञात शव को दूसरे क्षेत्र में ले जाकर दुकान के आगे फेंका, सीसीटीवी ने खोला राज

व्लादिमीर पुतिन 2 दिन के दौरे के बाद मॉस्को रवाना, भारत के साथ किए ये समझौते

Putin India Visit : पुतिन के भोज में थरूर को आमंत्रण, राहुल गांधी और खरगे को नहीं बुलाने पर कांग्रेस नाराज, सुनना थी अंतरात्मा की आवाज

अगला लेख