पुणे में हाईवे पार कर रहीं 5 महिलाओं की SUV की टक्कर से मौत

Webdunia
मंगलवार, 14 फ़रवरी 2023 (14:58 IST)
पुणे। महाराष्ट्र के पुणे जिले में नासिक-पुणे राजमार्ग पार कर रही महिलाओं के समूह को एक तेज रफ्तार एसयूवी ने टक्कर मार दी, जिससे इस हादसे में 5 महिलाओं की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गई हैं। 
 
पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि यह घटना तब हुई जब 17 महिलाओं का एक समूह रात करीब पौने ग्यारह बजे पुणे शहर से करीब 50 किलोमीटर दूर शिरोली गांव के पास खानपान (कैटरिंग) के काम के लिए मैरिज हॉल पहुंचने के लिए राजमार्ग पार कर रहा था।
 
खेड़ थाने के पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ये महिलाएं पुणे शहर से पुणे-नासिक राजमार्ग के किनारे स्थित एक मैरिज हॉल में खानपान के काम से आई थीं। जब वे राजमार्ग पार कर रही थीं, एक एसयूवी (स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल) ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद, एसयूवी चालक ‘यू-टर्न’ लेने से पहले आगे बढ़ गया और वापस पुणे की ओर चला गया।
 
उन्होंने बताया कि दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि तीन महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि अज्ञात एसयूवी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। (एजेंसी)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

अगला लेख