Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ओडिशा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 55 IPS अधिकारियों के हुए तबादले

हमें फॉलो करें ओडिशा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 55 IPS अधिकारियों के हुए तबादले

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

भुवनेश्वर , सोमवार, 30 सितम्बर 2024 (13:54 IST)
Transfer of IPS officers : ओडिशा सरकार ने रविवार को राज्य के पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर फेरबदल करते हुए 21 जिलों के पुलिस अधीक्षक (SP) समेत 55 से अधिक भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया।
 
एक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई। अधिसूचना के अनुसार, 1988 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एके राय को डीजी (जेल एवं सुधार सेवाएं) नियुक्त किया गया, जबकि 1993 बैच के विनयतोष मिश्रा को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अपराध शाखा) बनाया गया।
इसके अनुसार, आरपी कोचे को खुफिया विभाग का नया निदेशक बनाया गया, अरुण बोथरा को एडीजी (रेलवे और तटीय सुरक्षा) और सौम्‍येंद्र कुमार प्रियदर्शी को नया एडीजी (आधुनिकीकरण) नियुक्त किया गया। एक अन्य अधिसूचना में सरकार ने कहा कि उसने पिनाक मिश्रा को भुवनेश्वर का नया पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) नियुक्त किया है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बिहार में बाढ़ से हाहाकार, कई जगह तटबंध टूटे, दर्जनों गांव टापू बने