हिमाचल प्रदेश में सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की मौत

Webdunia
सोमवार, 4 दिसंबर 2023 (16:34 IST)
शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के सुन्नी के निकट सोमवार की सुबह एक वाहन के खाई में गिर जाने की घटना में कम से कम 6 मजदूरों की मौत हो गई और 6 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह हादसा यहां से लगभग 35 किलोमीटर दूर करारघाट में हुआ, जब पिकअप ट्रक के चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। उन्होंने बताया कि इस वाहन पर जम्मू-कश्मीर के श्रमिक सवार थे।
 
उन्होंने बताया कि सभी श्रमिक सुन्नी से मंडी जा रहे थे, इसी दौरान यह दुर्घटना हुई। उन्होंने बताया कि तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अस्पताल ले जाए जाने के बाद 3 अन्य को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि घायलों का उपचार इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसीएच) में जारी है।
 
पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने बताया कि मरने वालों की पहचान फरीद (24), गुलाब (43), सहबीर (19), तालिब (23), गुलजार (30) तथा मुश्ताक (30) के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि घायलों की पहचान वाहन चालक असलम, तालिब हुसैन, आकाश कुमार, अजय ठाकुर और मंजूर के तौर पर की गई है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पूर्व प्रधानमंत्री का पोता बलात्कार मामले में दोषी, कोर्ट में रो पड़ा प्रज्वल, अब सजा का इंतजार

निमिषा प्रिया की फांसी रद्द होने की खबरों का सच, विदेश मंत्रालय ने बताई हकीकत

'रमी' खेलने वाले मंत्री कोकाटे को मिला नया विभाग

किससे है गंगा के ग्रीष्मकालीन प्रवाह का संबंध, IIT रुड़की के रिसर्च में हुआ खुलासा

राहुल गांधी बोले, वोट चोरी करवा रहा है चुनाव आयोग, हमारे पास सबूत

सभी देखें

नवीनतम

क्यों तेजी से इस धर्म को छोड़ रहे लोग, कैसी है हिन्दुओं की हालत, जानिए किन देशों में बढ़े धर्मपरिवर्तन के मामले

टैरिफ लगाने वाले अमेरिका के लिए कितने महत्वपूर्ण हैं भारत और भारतीय?

क्या होता है टैरिफ?, ट्रंप के फैसले से भारत पर क्या पड़ सकता है असर?

ग़ाज़ा: भोजन की आस में इंतज़ार के दौरान लगभग 1,400 फ़लस्तीनियों की मौत

अगला लेख