झारखंड में मूर्ति विसर्जन के दौरान भड़की हिंसा, पुलिसकर्मी समेत 6 लोग घायल

Webdunia
रविवार, 2 अप्रैल 2023 (13:32 IST)
साहिबगंज (झारखंड)। झारखंड के साहिबगंज जिले में मूर्ति विसर्जन के दौरान पथराव की घटना में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सहित 6 लोग घायल हो गए।

एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार रात 2 समुदायों के लोगों के बीच हुई झड़प में कई दुकानें और वाहन भी क्षतिग्रस्त किए गए।

साहिबगंज के उपायुक्त रामनिवास यादव ने बताया कि घटना उस समय हुई, जब साहिबगंज शहर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस निकाला जा रहा था तभी किहरीपाड़ा में कुछ उपद्रवी तत्वों ने पथराव किया, जिसके बाद हिंसा भड़क गई।

यादव ने बताया कि साहिबगंज अनुमंडल पुलिस अधिकारी राजेंद्र कुमार दुबे को सिर में चोटें आईं, लेकिन इलाज के बाद उनकी हालत स्थिर है। उन्होंने कहा कि कुछ अन्य लोग भी घायल हुए हैं और उनका इलाज किया जा रहा है।

यादव ने कहा, स्थिति अब पूरी तरह से नियंत्रण में है। किसी तरह की अन्य झड़पों को रोकने के लिए सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है।

उन्होंने कहा, हम घटना में शामिल लोगों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, इस बात की जांच की जा रही है कि झड़प का क्या कारण है?
Edited By : Chetan Gour (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

RJD में कौन है जयचंद, जिसका लालू पु‍त्र Tej Pratap Yadav ने अपने मैसेज में किया जिक्र

Floods in Northeast India : उफनती बोमजीर नदी में फंसे 14 लोगों को IAF ने किया रेस्क्यू

शिवसेना UBT ने बाल ठाकरे को बनाया 'सामना' का एंकर, निकाय चुनाव से पहले AI पर बड़ा दांव

विनाशकारी बाढ़ से असम अस्त व्यक्त, गौरव गोगोई के निशाने पर हिमंता सरकार

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, मस्क के करीबी इसाकमैन नहीं बनेंगे NASA चीफ

सभी देखें

नवीनतम

अंदर से कैसी चुनौतियों का सामना कर रहा है पाकिस्तान

दक्षिण पश्चिम मानसून की परिस्थितियां अनुकूल, अनेक राज्यों में बारिश की संभावना, दिल्ली में उड़ानों का मार्ग बदला

Coronavirus : देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना मामले, 24 घंटे में 363 नए केस आए सामने

रूस पर यूक्रेन का बड़ा ड्रोन हमला, 40 से ज्यादा लड़ाकू जेट ध्वस्त

MP : सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा एक्शन, कटनी, दतिया SP और चंबल IG-DIG हटाए गए

अगला लेख