Uttarakhand: हिमस्खलन की चपेट में आए यूपी के 64 लोग अभी भी लापता

Webdunia
शनिवार, 13 फ़रवरी 2021 (15:03 IST)
लखनऊ। उत्तराखंड के चमोली जिले के जोशीमठ में 7 फरवरी को हुए हिमस्खलन की चपेट में आने से उत्तरप्रदेश के 64 लोग अभी भी लापता हैं जबकि 5 की मौत हो चुकी है। उत्तरप्रदेश के राहत आयुक्त संजय गोयल ने शनिवार को यहां जारी एक बयान में कहा कि उत्तराखंड के चमोली जिले के जोशीमठ में ग्लेशियर फटने से 13 फरवरी तक 5 लोगों की मौत हो गई है जबकि 64 लोग अभी भी लापता हैं जबकि राज्य के 23 लोगों को बचा लिया गया है।
ALSO READ: Uttarakhand : 72 घंटे से जिंदगी बचाने का ऑपरेशन जारी, ड्रोन से लापता लोगों की तलाश, सामने आई तबाही आने की वजह
मृतकों की पहचान लखीमपुर खीरी के अवधेश (19), अलीगढ़ के अजय शर्मा (32), लखीमपुर खीरी के सूरज (20), सहारनपुर निवासी विक्की कुमार और लखीमपुर खीरी के विमलेश (22) के रूप में हुई है। बयान के मुताबिक लापता हुए 64 लोगों में से 30 लखीमपुर खीरी के हैं। इसके बाद सहारनपुर के 10, श्रावस्ती के 5, गोरखपुर के 4, रायबरेली और कुशीनगर के 2-2 और सोनभद्र, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, मिर्जापुर, मथुरा, गौतमबुद्ध नगर, देवरिया, चंदौली, बुलदंशहर, आजमगढ़ और अमरोहा के 1-1 व्यक्ति शामिल हैं।
 

इससे पहले उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 9 फरवरी को राहत कार्यों की निगरानी करने के लिए और राज्य के साथ बेहतर समन्वय के लिए 3 मंत्रियों की एक टीम उत्तराखंड भेजी थी। इस टीम में सुरेश कुमार राणा, विजय कश्यप और धर्म सिंह सैनी शामिल हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

तिब्बत को लेकर पंडित नेहरू की गलतियां और 1962 में चीन का भारत पर हमला

उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर मां और बेटी की हत्या

LIVE: देश के कई इलाकों में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद

Eid ul Fitr 2025 : चांद का हुआ दीदार, देशभर में आज मनाई जाएगी ईद

उज्जैन में विक्रमादित्य के नाम से स्थापित हो न्याय से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था : मोहन यादव

अगला लेख