दिल्ली में दुष्‍कर्म पीड़िताओं में 70 फीसदी 18-30 आयु वर्ग की

Webdunia
शुक्रवार, 8 दिसंबर 2023 (22:27 IST)
Case of rape victims in Delhi : दिल्ली में 2021 में बलात्कार पीड़ित महिलाओं में सबसे अधिक संख्या 18-30 आयु वर्ग की थी, जो 72 प्रतिशत से अधिक है। 2021 में, दिल्ली में कुल 1,251 बलात्कार पीड़ितों में से, सबसे अधिक 905, 18-30 आयु वर्ग में थीं, उसके बाद 328, 30-45 आयु वर्ग की थीं। 2021 में देशभर में कुल 31,878 बलात्कार पीड़िताएं थीं।
 
राज्य सरकार की शुक्रवार को जारी एक रिपोर्ट में यह कहा गया। अर्थशास्त्र और सांख्यिकी निदेशालय ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि 2021 में, दिल्ली में कुल 1,251 बलात्कार पीड़ितों में से, सबसे अधिक 905, 18-30 आयु वर्ग में थीं, उसके बाद 328, 30-45 आयु वर्ग की थीं।
 
यह स्वरूप राष्ट्रीय स्तर पर भी दिखता है क्योंकि 20,065 बलात्कार पीड़िता 18 से 30 वर्ष तक की उम्र की हैं, इसके बाद 7,627 पीड़ित 30-45 आयु वर्ग की हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2021 में देशभर में कुल 31,878 बलात्कार पीड़िताएं थीं।
 
रिपोर्ट से पता चला कि पिछले कुछ वर्षों में महिलाओं की तुलना में पुरुषों द्वारा आत्महत्या करने के अधिक मामले सामने आए। वर्ष 2021 में, दिल्ली में आत्महत्या करने वाले 2,840 लोगों में से 2,093 पुरुष और 746 महिलाएं थीं।
 
वर्ष 2021 में, महिलाओं के खिलाफ अपराध के कुल 73,715 मामलों की सुनवाई हुई, जिनमें से 274 मामलों में दोषसिद्धि हुई और 355 बरी हुए। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगाया 25 प्रतिशत टैरिफ, क्या बोली मोदी सरकार

RBI क्यों खरीद रहा भर-भर कर सोना, क्या देश में आने वाला है संकट, जानिए सच

प्रेमानंदजी का जवाब सुन देश की महिलाएं भड़क गईं, आखिर क्या है पूरा मामला

22 दिनों तक जवानों ने ड्रोन से भेजा खाना खाया, कैसे किया आतंकियों का काम तमाम, अमित शाह ने बताया पूरा ऑपरेशन

राज्यसभा में किसने ट्रंप को बताया चाचा चौधरी, संसद से कर दी यह मांग

नवम्बर में धरती पर हमला करेंगे एलियंस, वैज्ञानिकों ने भी दे दिए संकेत! क्या सच होगी बाबा वेंगा की भविष्यवाणी?

भोपाल में एक अगस्त से बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल, पंप डीलर्स एसोसिएशन ने उठाए सवाल, नाकाम प्रशासन अपना काम हमसे करवा रहा

चिदंबरम ने किया स्पष्ट, अफजल गुरु के मामले में गृहमंत्री ने मेरे खिलाफ लगाए झूठे आरोप

NSDL के IPO पर टूट पड़े निवेशक, जानिए कब होगी शेयर बाजार में लिस्टिंग?

मालेगांव विस्फोट मामले में फैसले से खुश नहीं है ओवैसी, दिया बड़ा बयान

अगला लेख