सुरक्षाबलों को मिली कश्मीर में जबर्दस्त कामयाबी, 24 घंटों में 8 आतंकी ढेर

सुरेश एस डुग्गर
शुक्रवार, 19 जून 2020 (12:52 IST)
जम्मू। सुरक्षाबलों को कश्मीर में जबर्दस्त कामयाबी हाथ लगी है। उन्होंने 24 घंटों में 8 आतंकियों को ढेर कर दिया है। इनमें से 2 एक मस्जिद में जा घुसे थे और पुलिस के दावानुसार बिना गोली और बिना आईईडी विस्फोट के मस्जिद में छुपे दोनों आतंकियों को ढेर कर दिया गया। पम्पोर अवंतीपोरा में 3 तथा शोपियां में 5 आतंकी मारे गए हैं।
 
अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर में 24 घंटे में सुरक्षाबलों ने 2 अलग-अलग ऑपरेशनों में 8 आतंकियों का सफाया किया है। शोपियां के मुनांद इलाके में 5 और अवंतीपोरा में 3 आतंकियों का सफाया हुआ है। शोपियां के मुनांद इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच गुरुवार को मुठभेड़ शुरू हुई। मुठभेड़ शुरू होने के कुछ ही घंटों में 1 आतंकी को मार गिराने में सफलता मिली।
ALSO READ: पाकिस्तान की 'आतंकी' सेना LoC पर जुटी, हमले की आशंका
अवंतीपोरा और शोपियां में गुरुवार सुबह से जारी आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच हो रही मुठभेड़ में कुल 8 आतंकी मारे जाने की सूचना है। आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि पम्पोर में मस्जिद में शरण लेने वाले दोनों आतंकी मारे गए हैं। मस्जिद में अब कोई आतंकी नहीं है। फिलहाल पूरे इलाके की घेराबंदी जारी है।
 
अवंतीपोरा में हालांकि मुठभेड़ कल गुरुवार सुबह शुरू हुई थी। सुरक्षाबलों ने यहां दोपहर तक 1 आतंकवादी को मार गिराया था जबकि अन्य छिपे आतंकवादी मुठभेड़ स्थल से निकल गए थे। उनकी तलाश के लिए सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन जारी रखा था। दोपहर बाद अवंतीपोरा में छिपे आतंकवादियों ने एक बार फिर सुरक्षाबलों पर गोलियां चलाना शुरू कर दी थी। ये आतंकी पम्पोर के मिज गांव की मस्जिद में छिपे हुए थे। इनकी संख्या 2 के करीब बताई जा रही थी। सुरक्षाबलों ने मस्जिद की घेराबंदी कर ली थी।
 
इसके बाद अंधेरा होने के कारण ऑपरेशन को रोका गया। शुक्रवार सुबह फिर से मुठभेड़ शुरू हुई। इस दौरान 4 आतंकियों को मार गिराया गया। उधर अवंतीपोरा में भी सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को मार गिराया है। एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह 4 और आतंकवादी मारे गए हैं। इसी के साथ शोपियां मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादियों का आंकड़ा 5 तक पहुंच गया है। इससे पहले गुरुवार को इसी मुठभेड़ में 1 आतंकी मारा गया था।
 
दरअसल, सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर सेना की 44-आरआर, एसओजी और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान खुद को घिरा देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने मोर्चा संभाला।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

5वें चरण में 57.40 फीसदी मतदान, बारामूला में टूटा वोटिंग का रिकॉर्ड, जानें कहां कितने प्रतिशत पड़े वोट

वाइस प्रेसिडेंट मुखबेर ईरान के अंतरिम राष्ट्रपति बने, भारत में 1 दिन का शोक

भीषण गर्मी में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सुस्त रही मतदान की रफ्तार, आदित्य ठाकरे ने निर्वाचन आयोग पर उठाए सवाल

AAP की मुश्किलें बढ़ीं, ED की चार्जशीट में खुलासा अमेरिका, ईरान, यूएई जैसे देशों से मिली करोड़ों की फंडिंग

दिग्विजय सिंह का दावा, I.N.D.I.A. गठबंधन को वैसा ही समर्थन मिल रहा, जैसा 1977 में...

अनचाही कॉल्स रोकने के लिए सरकार ने बनाया बड़ा प्लान

Realme GT 6T 5G मचा देगा तूफान, 5500mAh की बैटरी के साथ धांसू फीचर्स

TMC समर्थक शिक्षाविदों की राष्ट्रपति मुर्मू से अपील, कालेधन पर PM मोदी के बयान पर लें संज्ञान

Swati Maliwal case : स्वाति मालीवाल मामले पर पहली बार अरविंद केजरीवाल का बयान, जानिए क्या बोले

Adani Group से जुड़े घोटालों को लेकर कांग्रेस ने केंद्र पर साधा निशाना, दिया यह बयान...

अगला लेख