भोपाल में क्लर्क के घर EOW के छापे में 85 लाख नकद बरामद, करोड़ों की काली कमाई का हुआ खुलासा

विकास सिंह
बुधवार, 3 अगस्त 2022 (23:48 IST)
भोपाल। राजधानी भोपाल में स्वास्थ्य विभाग के क्लर्क के घर ईओडब्ल्यू के छापे में 85 लाख रुपए से अधिक की नकदी और करोड़ों रुपयों की बेनामी संपत्ति का खुलासा होने के बाद हड़कंप मच गया है। इसके साथ ही कई बैंक लॉकर और 12 संपत्ति के दस्तावेज बरामद हुए हैं।

ईओडब्ल्यू के छापे में राजधानी के संत हिरदाराम नगर में स्वास्थ्य विभाग के क्लर्क हीरो केसवानी के घर से 85 लाख रुपए नकद और करोड़ों की बेनामी संपत्ति के दस्तावेज मिले हैं। बैरागढ़ के मिनी मार्केट रोड स्थित केसवानी के घर पर ईओडब्लू की‌ टीम ने दबिश दी थी।

कार्रवाई के दौरान केसवानी के घर से बड़ी मात्रा में नकदी मिलने के बाद नोट गिनने की मशीन मंगवानी पड़ी। अब तक की कार्रवाई में 85 लाख रुपए नकद और करोड़ों की बेनामी संपत्ति का खुलासा हुआ है। इसके साथ ही कई बैंक लॉकर और 12 संपत्ति के दस्तावेज बरामद हुए हैं।

सतपुड़ा भवन में क्‍लर्क के तौर पर पदस्थ हीरो केसवानी ने छापे के दौरान फिनाइल पीकर खुदकुशी की भी कोशिश की थी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भारत कोई धर्मशाला नहीं, लोकसभा में बोले अमित शाह, इमिग्रेशन बिल 2025 पास

रोहिंग्या हो या बांग्लादेशी घुसपैठिए, सब पर लगेगी लगाम, लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने बताया प्लान

Ranya Rao को तीसरी बार झटका, जमानत याचिका नामंजूर, जानिए Gold smuggling case में अब तक क्या-क्या हुआ

Hurun Global rich List : 284 अरबपतियों के पास भारत की GDP का एक तिहाई हिस्सा, मुकेश अंबानी एशिया में सबसे अमीर

क्‍या है सत्‍ता जिहाद जिसे लेकर उद्धव ठाकरे ने साधा पीएम मोदी पर निशाना?

सभी देखें

नवीनतम

शादी का झांसा देकर महिला कांस्टेबल से दुष्कर्म, सैन्य अधिकारी पर FIR

नेपाल में राजशाही के समर्थन में प्रदर्शन, हिंसा भड़की, एक की मौत, काठमांडू हवाई अड्‍डा बंद

विश्व व्यवस्था में बढ़ रहा है भारत का प्रभाव, TV9 शिखर सम्मेलन में मोदी

Earthquake: 1300KM दूर बैंकॉक में कैसे मची तबाही, दुनिया के 5 देश कांपे, 50 से ज्‍यादा मौतें, क्‍या है भारत का हाल?

ATM से अतिरिक्त निकासी पर शुल्क बढ़ा, जानिए कब से लागू होंगे यह charges

अगला लेख