अयोध्या की बीकापुर तहसील में सनसनीखेज वारदात, युवक की हत्या कर शव के 6 टुकड़े किए

संदीप श्रीवास्तव
बुधवार, 4 जून 2025 (19:08 IST)
Ayodhya crime news: अयोध्या जनपद की बीकापुर तहसील के अंतर्गत पटेलनगर क्षेत्र के रहने वाले 22 वर्षीय युवक की रात में सोते समय धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर उसके शव के छह टुकड़े कर दिए। हैवानियत भरी इस खबर को सुनकर पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। 
       
जनपद के बीकापुर तहसील के पटेलनगर के निवासी 24 वर्षीय दिनेश वर्मा बीए अंतिम वर्ष का छात्र था। वह सोमवार की रात घर के बाहर छप्पर के नीचे चारपाई पर सो रहा था। सुबह उसके परिजनों ने खून से लथपथ शव को देखा तो कोहराम मच गया। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग एकत्रित हो गए थे। सूचना मिलते ही पुलिस व फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। 
 
चाचा समेत 4 लोगों पर आरोप : घटना के कारणों की जांच हेतु साक्ष्य संकलित किए गए। प्रारंभिक जांच हत्या का मुख्य कारण जमीनी विवाद सामने आ रहा है। वहीं मृतक के भाई ने अपने चाचा सहित 4 लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस छापमारी कर रही है।
 
एसपी ग्रामीण बलवंत सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के उपरांत एवं साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी और के लिए घटना स्थल पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मृतक के परिवार से मिली जानकारी के अनुसार दिनेश वर्मा BSF मे जाने की तैयारी भी कर रहा था। उसने मेडिकल व फिजिकल टेस्ट भी पास कर लिया था। दिनेश की हत्या के साथ उसके परिवार का भी सपना चूर-चूर हो गया।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CM देवेंद्र फडणवीस का राज ठाकरे पर पलटवार, बोले- आपको भी गिरफ्तार किया जा सकता है, लेकिन...

भारतीय खिलाड़ियों की जासूरी करवाएगी BCCI , इस बात का लगाएगा पता

28 राज्यों को मिले नए भाजपा अध्यक्ष, कब आएगा यूपी का नंबर, किसका दावा सबसे मजबूत?

बिहार से किस तरह तमिलनाडु पहुंचा SIR विवाद, चिदंबरम ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल

प्याज की कीमतों से गिरावट से किसान परेशान, CM फडणवीस से की यह मांग

सभी देखें

नवीनतम

मनीष सिंह बने प्रमुख सचिव, 70 अपर कलेक्टर और 107 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के ट्रांसफर

चीन गुरु हैं राहुल गांधी, भारत को कमजोर करने की खाई कसम, किसने लगाया यह आरोप

आपके शहर में भी हो सकता है! पुलिस ने जारी किया अलर्ट, भूलकर भी न करें ये काम

मैं बनूंगा प्रेमानंद! साधु बनने के लिए घर से भागा 13 साल का लड़का

30% घट जाएगा भारत का अमेरिका को निर्यात, Trump के Tariff को लेकर GTRI की रिपोर्ट

अगला लेख