Hanuman Chalisa

आधार सूचना के दुरुपयोग को रोकने के लिए भारत को सतर्क रहना होगा : नारायणन

Webdunia
बुधवार, 16 जनवरी 2019 (23:07 IST)
कोलकाता। आधार कार्ड के सर्वव्यापी बन जाने के बाद पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एमके नारायणन ने बुधवार को कहा कि देश को अपनी रक्षात्मक और आक्रामक क्षमताओं को सुव्यवस्थित करने की आवश्यकता है। बीसीसीआई एवं सीईएनईआरएस-के की ओर से साइबर सुरक्षा पर आयोजित सेमिनार को संबोधित करते हुए नारायणन ने कहा कि साइबर हमले से प्रभावित होने के मामले में भारत शीर्ष 5 देशों में शामिल है।
 
 
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रह चुके नारायणन ने जोर देकर कहा कि देश डिजिटल युग की दहलीज पर खड़ा है और आधार कार्ड का इस्तेमाल हर रोज बढ़ रहा है। इसके कारण ऑनलाइन पहचान करना भी धीरे-धीरे आसान हो रहा है। एक बार मालवेयर में इस्तेमाल किया गया कोड अगर खुले बाजार में आ जाता है तो इसे दुनियाभर के हैकरों और देशों द्वारा खरीदा और दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है।
 
नारायणन ने यह भी कहा कि बढ़ती इंटरकनेक्टिविटी ने पारंपरिक परिधि को प्रभावी ढंग से ध्वस्त कर दिया है। साइबर हमलावरों ने बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और बीमा (बीएफएसआई), ऊर्जा, शिपिंग, बिजली और अन्य सेवाओं जैसे महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे के पूरे परिदृश्य में प्रवेश किया है। भारत में व्यापार इस लक्षित हमले का सबसे बड़ा पीड़ित है और इंटरनेट ऑफ थिंग्स के आने से समस्याएं कई गुना बढ़ गई हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से इंजन खराब हुआ तो क्या इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा? सरकार ने बताई सचाई, क्या बोलीं बीमा कंपनियां

20,000 के बजट में ये हैं जून 2026 के टॉप 3 बेस्ट स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग प्रोसेसर का धांसू कॉम्बो

Tata Sierra EV vs Toyota Ebella: 500km से ज्यादा माइलेज वाली दो धाकड़ इलेक्ट्रिक SUVs में महामुकाबला, जानें लॉन्च डेट और कीमत!

नागौद राजघराने में साहब, बीवी और सौतन — हवस, धोखे और खून से सनी राजसी दास्तान

राम नाम की लूट... 'अयोध्या कांड' से पूरा देश हिला, SIT जांच के बीच चंपत राय बीमार, नृपेन्द्र मिश्रा गायब

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार का बड़ा कदम: 8 जिलों के आस्था स्थलों के विकास पर 79 करोड़ रुपये खर्च, 33 परियोजनाओं पर काम शुरू

G7 समिट में मोदी से मिलते ही मेलोनी ने कहा- ‘हम इंस्टाग्राम के सबसे मशहूर कपल हैं’, फिर ट्रेंड हुआ Melodi

शिवसेना UBT में फिर बड़ी बगावत? उद्धव ठाकरे के 6 लोकसभा सांसद पाला बदलने को तैयार, संजय राउत का 15-15 करोड़ का दावा

आखिर क्यों नहीं सुधर रही बिहार की चिकित्सा व्यवस्था

Top News 17 June: मोदी-ट्रंप की मुलाकात आज, इजराइल का लेबनान पर हमला और उद्धव गुट में फिर बगावत के आसार

अगला लेख