rashifal-2026

AAP का 'यूपी जोड़ो अभियान' 8 जुलाई से, 1 महीने में 1 करोड़ सदस्‍य बनाने का लक्ष्‍य

Webdunia
बुधवार, 23 जून 2021 (23:38 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी आम आदमी पार्टी (AAP) 8 जुलाई से 'यूपी जोड़ो अभियान' चलाएगी। इसके तहत एक महीने में एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता और उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने बुधवार को बताया कि उत्तर प्रदेश में आप की दिल्‍ली सरकार के 'केजरीवाल मॉडल' की लोकप्रियता और उसके प्रति लोगों का विश्‍वास दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है और इसके मद्देनजर आगामी आठ जुलाई से राज्य में 'यूपी जोड़ो अभियान' के रूप में एक बड़ी मुहिम शुरू की जाएगी।

उन्होंने बताया कि इस अभियान में प्रत्‍येक विधानसभा में लगभग 25 हजार सदस्‍य और एक महीने में पूरे उत्‍तर प्रदेश में एक करोड़ सदस्‍य बनाने का लक्ष्‍य रखा गया है। आप नेता के अनुसार, इस अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क करेंगे और शिविर लगाएंगे। उनका कहना था कि पार्टी कार्यकर्ता अपने साथ रसीद बुक लेकर जाएंगे, लेकिन सदस्यता बिल्कुल नि:शुल्क होगी।
ALSO READ: मोदी कैबिनेट में मंत्री बनाए जाने के सवाल पर भड़के सिंधिया, कहा- कब सीखोगे, मेरा डीएनए सेवा का
सिंह ने बताया कि इस सदस्‍यता अभियान में 403 विधानसभा क्षेत्रों में अलग-अलग मिस्‍ड कॉल नंबर जारी किए जाएंगे और इस नंबर पर आम आदमी पार्टी का सदस्‍य बनने की अपील होगी। उनके अनुसार, रसीद के साथ जो लोग पार्टी के सदस्‍य बनेंगे, उनका विधानसभावार पूरा ब्यौरा तैयार किया जाएगा, जिसके आधार पर उन्हें बूथ स्‍तर से लेकर विधानसभा तक की जिम्‍मेदारी दी जाएगी।
ALSO READ: कोरोना वैक्सीनेशन में मध्यप्रदेश का वर्ल्ड रिकॉर्ड, महाअभियान के दूसरे दिन भी 11 लाख से अधिक टीकाकरण
उन्होंने कहा, इस अभियान के जरिए केजरीवाल मॉडल की चर्चा की जाएगी और लोगों को बताया जाएगा कि उत्‍तर प्रदेश को कैसे हम मुफ्त बिजली, शिक्षा और स्‍वास्‍थ्‍य सेवा मुहैया करा सकते हैं। कैसे हम नौजवानों को नौकरियां और बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्‍ता दे सकते हैं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Putin India Visit : पुतिन के भोज में थरूर को आमंत्रण, राहुल गांधी और खरगे को नहीं बुलाने पर कांग्रेस नाराज, सुनना थी अंतरात्मा की आवाज

क्यों हो रही है indigo की उड़ानें रद्द, FDTL रद्द, जांच के लिए 4 सदस्यीय कमेटी का गठन, कब सामान्य होंगे हालात

Vladimir Putin: व्लादिमीर पुतिन कैसे बने रूस की जासूसी संस्था KGB के जासूस?

putin india vist Updates : PM मोदी और पुतिन के ऐलान के बाद उड़ी पाकिस्तान की नींद, रूस और भारत में क्या हुआ समझौता

Vladimir Putin के भारत दौरे से तिलमिलाया अमेरिका, ट्रंप ने करीबी की कंपनी पर ठोंका 71 लाख डॉलर का जुर्माना

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: मुंबई में 109 फ्लाइट रद्द, इंडिगो में अव्यवस्थाएं बरकरार

पाक अफगान सैनिकों के बीच रातभर हुई गोलीबारी, कई लोग घायल

वाह रे डोनाल्ड ट्रंप! खुद ही उठाकर पहन लिया फीफा शांति पुरस्कार

Indigo संकट बरकरार, आज भी कई उड़ानें रद्द, यात्रियों के निकले आंसू, कई जगह हंगामा

डोनाल्ड ट्रंप को पूर्व US अधिकारी की लताड़, कहा- भारत रूस को निकट लाने के लिए मिले नोबेल पुरस्कार

अगला लेख