उत्‍तर प्रदेश : AAP नेता संजय सिंह ने FIR रद्द करने की लगाई गुहार

Webdunia
शनिवार, 30 जनवरी 2021 (23:50 IST)
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने उच्चतम न्यायालय से उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकियों को रद्द करने का अनुरोध किया और आरोप लगाया कि ये मामले दुर्भावनापूर्ण तरीके से राजनीतिक बदले की भावना के तहत दर्ज किए गए थे। ये मामले सिंह द्वारा पिछले साल अगस्त में की गई एक प्रेस वार्ता के बाद दर्ज किए गए थे।

सिंह ने एक अन्य याचिका में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के 21 जनवरी के उस फैसले को भी चुनौती दी है, जिसमें अदालत ने 12 अगस्त 2020 की प्रेस वार्ता के बाद लखनऊ में दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने से इंकार किया था।सांसद ने कहा कि उन्होंने 12 अगस्त की प्रेस वार्ता में राज्य सरकार पर एक विशेष जाति का पक्ष लेने का आरोप लगाया था।

वकील सुमीर सोढ़ी के जरिए दायर रिट याचिका में सिंह ने कहा, संबंधित प्रेस वार्ता में याचिकाकर्ता ने केवल निश्चित सामाजिक मुद्दे और बिना नाम लिए सरकार द्वारा समाज के एक विशेष वर्ग के प्रति सहानुभूति रखने जैसे सवाल उठाए थे।इन दोनों याचिकाओं पर न्यायमूर्ति अशोक भूषण की अध्यक्षता वाली पीठ दो फरवरी को सुनवाई कर सकती है।

इस मामले में वरिष्ठ वकील विवेक तन्खा सिंह का पक्ष रख सकते हैं। आप नेता ने कहा कि प्रेसवार्ता के बाद उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के थानों में भाजपा के सदस्यों के इशारे पर उनके खिलाफ कई प्राथमिकी दर्ज की गईं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख