दिल्ली के उपराज्यपाल के खिलाफ AAP की सीधी जंग, रातभर विधानसभा में चलेगा विरोध

Webdunia
सोमवार, 29 अगस्त 2022 (20:47 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के उप राज्यपाल बीके सक्सेना के खिलाफ आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक ने मोर्चा खोल दिया है। एलजी सक्सेना पर दिल्ली विधानसभा में गंभीर आरोप लगाने के बाद जांच की मांग को लेकर विधानसभा में ही धरने पर बैठ गए हैं।
 
खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) के अध्यक्ष पद पर रहने के दौरान कथित रूप से प्रतिबंधित नोट बदलने के मामले में उपराज्यपाल वीके सक्सेना के खिलाफ जांच की मांग को लेकर आदमी पार्टी (आप) के विधायक रात भर दिल्ली विधानसभा परिसर में रुकेंगे। सूत्रों ने यह बात कही।
 
आप विधायक दुर्गेश पाठक ने सोमवार को विधानसभा में आरोप लगाया कि सक्सेना ने 2016 में खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) का अध्यक्ष रहने के दौरान अपने कर्मचारियों पर 1400 करोड़ रुपये मूल्य के पुराने नोट बदलने के लिए दबाव डाला था।
 
पार्टी के एक सूत्र ने कहा कि हम विरोध में दिल्ली विधानसभा में रात भर रुकने और उपराज्यपाल के खिलाफ जांच की मांग करने जा रहे हैं। इससे पहले दिन में पाठक ने भी कथित घोटाले की जांच की मांग की।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

व्हाइट हाउस ने की भारत की प्रशंसा, कहा- दुनिया में भारत जैसे जीवंत लोकतंत्र बहुत कम

Weather Updates: 14 साल का रिकॉर्ड टूटा; दिल्ली में पारा 47 डिग्री के पार, अगले 5 दिन भीषण लू का अलर्ट

8 राज्यों की 49 सीटों पर आज थमेगा चुनाव प्रचार का शोर, 20 मई को मतदान

भारत में महिलाएं क्या सांसद बनने पर भी सुरक्षित नहीं

हरियाणा के नुंह में श्रद्धालुओं से भरी चलती बस में आग, 8 की मौत

अगला लेख