दिल्ली नगर निगम उप चुनाव के लिए AAP ने जारी की उम्‍मीदवारों की सूची

Webdunia
शनिवार, 6 फ़रवरी 2021 (21:04 IST)
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने 28 फरवरी को होने वाले दिल्ली नगर निगम उप चुनाव की पांचों सीटों के लिए आज अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित किए। सभी प्रत्याशियों ने अपने-अपने क्षेत्र में जनता के हित में बहुत ही नायाब तरीके से काम किया है। जिस प्रकार से दिल्ली सरकार अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी जनता के लिए काम करने की नीति को बढ़ावा देती है, पार्टी ने सभी प्रत्याशियों का चुनाव उसी नीति के आधार पर किया है।आम आदमी पार्टी की ओर से उप चुनाव की पांचों सीटों पर खड़े होने वाले प्रत्याशियों के नाम इस प्रकार हैं :
1. धीरेंद्र (बंटी गौतम), वार्ड कल्याणपुरी 8E
2. विजय कुमार, वार्ड त्रिलोकपुरी ईस्ट 2ई
3. मोहम्मद इशराक खान, पूर्व एमएलए सीलमपुर, वार्ड चौहान बांगर 41ई
4. रामचंद्र, पूर्व एमएलए बवाना, वार्ड रोहिणी सी 32एन
5. सुनीता मिश्रा, वार्ड शालीमार बाग- नॉर्थ 62एन

धीरेंद्र (बंटी गौतम) आम आदमी पार्टी के कोंडली क्षेत्र के वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान पार्टी द्वारा गरीबों, मजदूरों और झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों को राशन बांटने और पका हुआ खाना बांटने के कार्य में सहयोग किया, जो बेहद सराहनीय है। बंटी गौतम आम आदमी पार्टी के अंतर्गत शुरुआत से ही सक्रिय रहे हैं।

विजय कुमार अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ और डॉक्टर बीआर अम्बेडकर जन महोत्सव समिति के सचिव रह चुके हैं। विजय एमसीडी स्वच्छता कर्मचारी यूनियन के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। वे त्रिलोकपुरी में जानवरों की स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए पशु आश्रय चलाते हैं।

इसके अलावा उन्होंने त्रिलोकपुरी क्षेत्र के कई बच्चों को शिक्षा भी प्रदान की है। सुनीता मिश्रा शालीमार वार्ड की मोहल्ला समन्वयक होने के साथ ही शालीमार विधानसभा क्षेत्र की महिला विंग की सचिव हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बेंगलुरु भगदड़ : क्या राज्य सरकार ने DCP की चिट्ठी को किया नजरअंदाज, भीड़ को लेकर दी थी चेतावनी

कोरोना की स्पीड से दहशत, इस साल 65 मौतें, 6000 के पार हुए केस, 24 घंटे में 6 मौतें

डिलीवरी के बाद इंदौर में Corona positive महिला की मौत, ये दूसरी मौत, अब तक मिले 38 मरीज

मणिपुर में बिगड़े हालात, सिर पर डाला पेट्रोल, 5 जिलों में इंटरनेट बंद, कर्फ्यू

सोनम के लिए सड़कों पर सहेलियां, मां-बाप ने बेटी की तस्वीर उलटी लटकाई, कहा जिंदा है सोनम

सभी देखें

नवीनतम

खरगे ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, बताया कैसे रहे 11 साल...

सोनम रघुवंशी को राजा नहीं, राज था पसंद, रात में घंटों फोन पर करते थे बातें!

बड़ा सवाल, गाजीपुर कैसे पहुंची सोनम रघुवंशी, क्या कहना है उत्तर प्रदेश पुलिस का

Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के सुकमा में बड़ा नक्सली हमला, IED ब्लास्ट में ASP शहीद, कई जवान घायल

राजा-सोनम रघुवंशी मामले के बाद क्यों फिर याद आया 'सोनम गुप्ता बेवफा है'? जानिए, क्यों ट्रेंड हो रहा है वो 10 का नोट!

अगला लेख