हिमाचल विधानसभा के गेट पर लटके मिले खालिस्तान के झंडे, AAP ने ‘सुरक्षा नाकामी’ के आरोप लगाए

Webdunia
रविवार, 8 मई 2022 (17:09 IST)
नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मुख्य द्वार पर खालिस्तान के झंडे मिलने के मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर विफल रहने का आरोप लगाया।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, पूरी भाजपा एक गुंडे को बचाने में लगी है और उधर खालिस्तानी झंडे लगाकर चले गए। जो सरकार विधानसभा ना बचा पाए, वो जनता को कैसे बचाएगी। येहिमाचल की आबरू का मामला है, देश की सुरक्षा का मामला है। भाजपा सरकार पूरी तरह विफल हो गई है।

वह संभवत: दिल्ली भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा के लिए ऐसा कह रहे थे जिन्हें शुक्रवार को पंजाब पुलिस के एक दल ने मोहाली में दर्ज एक मामले में उनके दिल्ली स्थित आवास से गिरफ्तार किया था।

सिसोदिया ने कहा कि धर्मशाला में हिमाचल विधानसभा भवन के गेट के बाहर खालिस्तान के झंडे लगे होना भाजपा सरकार के राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित मामलों से निपटने और राज्य के लोगों के सम्मान को बनाए रखने में पूर्ण रूप से विफल होने का प्रमाण है।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मुख्य द्वार पर खालिस्तान के झंडे लगाए गए थे और इसकी दीवारों पर कुछ आपत्तिजनक नारे भी लिखे गए थे। प्रशासन ने इन झंडों को हटा लिया है और दीवारों को दोबारा रंगा गया है।

गौरतलब है कि भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया प्रभारी हरप्रीत सिंह बेदी के कुछ वर्ष पहले किए गए ट्वीट को लेकर अरविंद केजरीवाल की पार्टी पर खुलकर खालिस्तान का समर्थन करने का आरोप लगाया था।

इसे लेकर आप को कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा था। इसके बाद आप ने बेदी को पार्टी के सभी पदों से निष्कासित कर दिया था। हिमाचल प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इस वजह से वहां राजनीतिक गतिविधियां बेहद तेज हो गई हैं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तहव्वुर हुसैन राणा को भारत लाने से फिर बेनकाब होगा पाकिस्तान, जानिए कैसे रची थी 26/11 मुंबई आतंकी हमले की साजिश

तहव्वुर राणा को मिलेगी मौत की सजा? पूर्व गृह सचिव बोले- उसे 26/11 हमले के बारे में सब पता था

क्या नीतीश कुमार होंगे उपप्रधानमंत्री, भाजपा नेता ने की मांग

2 साल में एमपी की सड़कें होंगी अमेरिका जैसी, केंद्रीय मंत्री गडकरी ने दी बड़ी सौगात, CM यादव बोले- लौट रहा गौरवशाली इतिहास

वक्फ संशोधन अधिनियम को TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने दी सुप्रीम कोर्ट में चुनौती

सभी देखें

नवीनतम

निष्काम सेवा ही दुनिया की सबसे बड़ी सेवा है, आनंदपुर धाम इसे निष्ठा के साथ आगे बढ़ा रहा : पीएम नरेन्द्र मोदी

दिल्‍ली में बदला मौसम का मिजाज, चली धूलभरी आंधी, 15 से ज्‍यादा फ्लाइट डायवर्ट

कौन हैं AIADMK के पलानीस्वामी, जिन पर भाजपा ने भरोसा दिखाया?

तहव्वुर राणा ने मुंबई अटैक के बाद हेडली से कहा था, 'जो भारतीय डिजर्व करते हैं वही दिया'

तुम्हारे रेप के लिए तुम खुद जिम्मेदार, जज की टिप्पणी से फिर मचा बवाल

अगला लेख