JNU हिंसा, अब अहमदाबाद में भिड़े NSUI व ABVP के छात्र, कई घायल

Webdunia
मंगलवार, 7 जनवरी 2020 (13:29 IST)
अहमदाबाद। दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में हुई हिंसा के खिलाफ मंगलवार को अहमदाबाद में भी कांग्रेस समर्थित भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन और भाजपा समर्थित छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों के बीच संघर्ष हो गया। इसमें कई छात्रों को चोटें आई हैं। 
 
जानकारी के मुताबिक दोनों ही पक्षों की ओर लाठी-डंडों और पत्थरों का इस्तेमाल खुलकर किया गया। जेएनयू हिंसा के खिलाफ एनएसयूआई की छात्र इकाई विरोध प्रदर्शन कर रही थी।
 
जानकारी के मुताबिक एनएसयूआई के कार्यकर्ता जब पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार शहर के पालड़ी स्थित परिषद के कार्यालय की घेरेबंदी कर विरोध के लिए जा रहे थे तभी दोनों पक्षों में संघर्ष हो गया।
बताया जाता है कि पुलिस बल के तैनात होने के बावजूद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पत्थरबाजी की। एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि एनएसयूआई के कार्यकर्ता छुरे और डंडे लेकर प्रदर्शन करने आए थे।
 
हालांकि पुलिस ने कहा है कि अभी तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया पर जो फोटो सामने आए हैं, उसमें छात्र लहूलुहान दिखाई दे रहे हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

भारी पड़ा कुत्ते को डांटना, मालिक ने काटी पड़ोसी की नाक

ये है भारत के सबसे अमीर 10 राज्यों की लेटेस्ट लिस्ट, जानें आपकी स्टेट की रैंक

भोपाल की स्वच्छता में सड़क के गड्ढे का दाग, PWD के अधिकारियों ने झाड़ा पल्ला

क्यों भारत छोड़ विदेश बसने जा रहे हैं देश के रईस? चौंकाने वाली है वजह

महाराष्ट्र सरकार ने इस्लामपुर का नाम बदलकर ईश्वरपुर किया

अगला लेख