Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

UP में हिस्ट्रीशीटर राम लोचन यादव की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर

हमें फॉलो करें UP में हिस्ट्रीशीटर राम लोचन यादव की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर

हिमा अग्रवाल

, सोमवार, 12 अक्टूबर 2020 (21:11 IST)
उत्तर प्रदेश में माफियाओं के बाद दबंगों-बाहुबलियों की संपत्ति पर मुख्यमंत्री योगी ने अपनी आंख टेड़ी करना शुरू कर दिया है। आज प्रयागराज में सपा के पूर्व विधायक विजया यादव के भाई राम लोचन यादव की अवैध संपत्ति पर प्रशासन का बुलडोजर गरजा। इससे पहले अतीक़ अहमद, दिलीप मिश्रा, राजेश यादव, बच्चा पासी की अवैध संपत्तियों पर सरकारी बुलडोजर चल चुका है।

आज प्रयागराज प्राधिकरण, नगर निगम और पुलिस की टीमें हिस्ट्रीशीटर राम लोचन यादव के धूमनगंज स्थित कन्हईपुर मकान और गेस्ट हाउस को ध्वस्त करने पहुंची। लोचन पर आरोप है कि उसने अपने आपराधिक रसूख का इस्तेमाल करते हुए सरकारी जमीन पर कब्ज़ा किया, साथ ही बिना नक्शा पास कराए विशाल भवन और गेस्ट हाउस का निर्माण करा लिया।

इस दबंग और हिस्ट्रीशीटर पर विभिन्न थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास, बलवा करना, अपहरण, धमकी देना और जमीनों पर कब्जा करने के मुकदमे दर्ज हैं। ये धूमनगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। वर्ष 2017 में योगी सरकार ने भूमाफियाओं को चिन्हित करते हुए लिस्ट तैयार करवाई थी, जिसमें राम लोचन यादव का नाम 8वें नंबर पर था।

राम लोचन भी सपा पार्टी से ही जुड़ा हुआ है, जबकि एक समय में उसके भाई विजया यादव की सपा सरकार में तूती बोलती थी। माना जा रहा है कि भाई के रसूख का फायदा उठाते हुए राम लोचन ने लगभग 1000 से 1500 वर्गमीटर क्षेत्रफल में कन्हईपुर में गेस्ट हाउस बना लिया।
यह गेस्ट हाउस प्रयागराज विकास प्राधिकरण की बिना अनुमति के बना था, जिस पर आज प्राधिकरण ने 4 जेसीबी मशीन लगाकर जमींदोज कर दिया, जबकि 500-600 वर्गमीटर में बने मकान को जमींदोज किया जाना बाकी है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्यों बंद कर रही है जर्मन एयरलाइंस दिल्ली में अपना लाउंज?