Hanuman Chalisa

सुशांत केस : रिया चक्रवर्ती ने CBI से किया पड़ोसी के खिलाफ कार्रवाई का अनुरोध

Webdunia
मंगलवार, 13 अक्टूबर 2020 (00:25 IST)
मुंबई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को आत्महत्या के लिए उकसाने की आरोपी अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने सोमवार को केन्द्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से आग्रह किया कि वह मामले में जांच को भटकाने के वास्ते मीडिया को झूठे बयान देने के लिए उसकी पड़ोसी के खिलाफ कार्रवाई करे।

सीबीआई की विशेष टीम का नेतृत्व कर रही नुपूर शर्मा को संबोधित एक पत्र में चक्रवर्ती ने कहा कि उनकी पड़ोसी डिंपल थवानी ने झूठा दावा किया था कि राजपूत ने 13 जून को उन्हें (चक्रवर्ती) उपनगरीय मुंबई में अपनी कार से उनके घर छोड़ा था। इसके अगले दिन 14 जून को राजपूत बांद्रा स्थित अपने आवास पर मृत पाए गए थे।
चक्रवर्ती ने अपने वकील सतीश मानशिंदे द्वारा जारी पत्र में कहा, डिंपल थवानी ने मेरे खिलाफ झूठे और संगीन आरोप लगाए और जांच को भटकाया। यह आरोप कि सुशांत सिंह राजपूत ने 13 जून को अपनी कार से मुझे मेरे घर छोड़ा था, झूठा है।संपर्क करने पर थवानी ने कोई जवाब नहीं दिया।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

योगी सरकार का मेगा प्लान, नेपाल बॉर्डर से बुंदेलखंड तक दौड़ेगा नार्थ-साउथ कॉरिडोर

‘जनता दर्शन’ में आए हर फरियादी से मिले CM योगी, कहा- समस्याओं का होगा समाधान

मुख्यमंत्री ने राज्य कर विभाग की समीक्षा की, कहा- ईमानदार व्यापारियों को मिले सुविधा और सम्मान

योगी सरकार का बड़ा रिकॉर्ड, यूपी में बने 19 हजार से ज्यादा अमृत सरोवर, ग्रामीण रोजगार को मिला बढ़ावा

अगला लेख