शादी की अटकलों के बीच अनुष्का, परिवार मुंबई से विदेश रवाना

Webdunia
शुक्रवार, 8 दिसंबर 2017 (17:23 IST)
मुंबई। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और उनके परिवार को शुक्रवार को सुबह मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर देखा गया, जहां से वे अज्ञात स्थान के लिए रवाना हुए। इस तरह की अटकलें हैं कि अनुष्का और क्रिकेटर विराट कोहली इटली में शादी कर रहे हैं।
 
अनुष्का को तड़के एक बजे के आसपास अपने भाई कर्णेश और माता-पिता के साथ मुंबई हवाई अड्डे पर देखा गया। इस दौरान उनके रवाना होने की तस्वीरें भी सामने आई हैं। इस तरह की खबरें हैं कि अनुष्का और कोहली 12 दिसंबर को निजी समारोह में मिलान में शादी करेंगे। अनुष्का के प्रवक्ता ने हालांकि इससे इनकार किया है।
 
अनुष्का के प्रवक्ता ने छह दिसंबर को कहा, इसमें (शादी की अटकलों में) कोई सच्चाई नहीं है। कथित तौर पर शादी को काफी निजी रखा गया है, जिसके बाद मुंबई में भव्य रिसेप्शन होगा, जिसमें बॉलीवुड और खेल जगत की कई हस्तियां हिस्सा लेंगीं।
 
 
श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला से आराम दिए जाने के बाद कोहली की शादी को लेकर अटकलबाजी काफी बढ़ गई थीं। अनुष्का के प्रति अपने प्यार को लेकर कोहली ने कई बार बयान दिए हैं लेकिन इस अभिनेत्री ने इस रिश्ते पर चुप्पी साध रखी है। इन दोनों को हाल में जहीर खान और सागरिका घटगे की शादी में भी एक साथ देखा गया था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Rajkot Gaming Zone Fire: HC की फटकार के बाद सरकार का एक्शन, राजकोट के कमिश्नर सहित 6 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर

क्यों INDIA गठबंधन बैठक में शामिल नहीं होंगी ममता बनर्जी, बताया कारण

Maruti Alto EV सस्ता और धमाकेदार मॉडल होने जा रहा है लॉन्च, जानिए क्या हो सकती है कीमत

Prajwal Revanna : सेक्स स्कैंडल में फंसे प्रज्वल रेवन्ना का पहला बयान, 31 मई को SIT के सामने आऊंगा

चक्रवाती तूफान रेमल का कहर, बंगाल में 15000 घर तबाह, 2 लोगों की मौत

Rajkot Gaming Zone Fire : 3 आरोपियों को 14 दिन की हिरासत, जांच में नहीं कर रहे सहयोग

Weather Updates : देश में 17 स्थानों पर पारा 48 के पार, 3 दिन बाद इन इलाकों में मिल सकती है राहत

AAP सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट के आरोपी विभव कुमार को कोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

अखिलेश यादव के करीबी मेरठ के एसपी MLA रफीक अंसारी गिरफ्तार

Rajkot Gaming Zone Fire: HC की फटकार के बाद सरकार का एक्शन, राजकोट के कमिश्नर सहित 6 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर

अगला लेख