Hanuman Chalisa

बेंगलुरु में तोड़फोड़ की घटनाओं के बाद CM सिद्धारमैया ने दी चेतावनी

Webdunia
गुरुवार, 28 दिसंबर 2023 (23:55 IST)
After the incidents of vandalism Chief Minister Siddaramaiah warned : कर्नाटक में साइन बोर्ड पर कन्नड भाषा में जानकारी प्रदर्शित करने पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कानून अपने हाथ में लेने वालों के खिलाफ गुरुवार को चेतावनी जारी की और कहा कि विरोध कोई भी कर सकता है, लेकिन सरकारी या सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए।
 
बेंगलुरु में बुधवार को कन्नड समर्थक संगठन कर्नाटक रक्षणा वेदिके (टीए नारायण गौड़ा गुट) के कार्यकर्ताओं द्वारा ऐसी दुकानों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में तोड़फोड़ की गई, जहां साइन बोर्ड, विज्ञापन और नाम पट्टिकाएं कन्नड़ भाषा में नहीं थीं। मुख्यमंत्री इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे। कर्नाटक रक्षणा वेदिके मांग कर रहा है कि साइन बोर्ड पर कन्नड़ भाषा के लिए 60 प्रतिशत जगह होनी चाहिए।
 
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने तोड़फोड़ की निंदा करते हुए कहा, हम विरोध-प्रदर्शन के खिलाफ नहीं हैं। हम अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने वाले या न्याय की मांगने वाले किसी भी व्यक्ति का विरोध नहीं करेंगे, लेकिन कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि साइन बोर्ड पर कन्नड़ को स्थान देने संबंधित नियमों के कार्यान्वयन पर चर्चा करने के लिए उन्होंने गृहमंत्री के साथ बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका और पुलिस अधिकारियों की एक बैठक बुलाई है। उन्होंने कहा, कन्नड़ बोर्ड जरूरी हैं। यह कन्नड़ प्रदेश है और यहां बोर्ड कन्नड़ में होने चाहिए। हम अन्य भाषाओं के विरोधी नहीं हैं, लेकिन कन्नड़ प्रमुख होनी चाहिए।
 
उपद्रव के बाद गिरफ्तार किए गए कर्नाटक रक्षणा वेदिके के अध्यक्ष नारायण गौड़ा सहित 29 से अधिक कन्नड़ कार्यकर्ताओं को बेंगलुरु की एक मजिस्ट्रेट अदालत ने 10 जनवरी तक 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Exit Poll में बिहार में NDA की वापसी, कितनी मिल सकती है सीटें

OnePlus 15 भारत में 13 नवंबर को लॉन्च होगा, कीमत और फीचर्स लीक, मिल सकता है फ्री गिफ्ट, क्या रहेगी कीमत

Delhi Car Blast: डॉ. शाहीन शाहिद को लेकर बड़ा खुलासा, पाकिस्तान से भी कनेक्शन आया सामने

दिल्ली ब्लास्ट का क्या है फरीदाबाद कनेक्शन, क्या उमर के साथी थे कश्मीर के 3 डॉक्टर

Delhi Blast: कौन है डॉक्‍टर उमर की चाची तब्‍बसुम, उमर के बारे में चाची ने क्‍यों खाई खुदा की कसम?

सभी देखें

नवीनतम

आगरा में यमुना पार के 55 हजार घरों को बड़ी राहत, मिलेगा शुद्ध पेयजल, योगी सरकार का बड़ा कदम

वाराणसी से खजुराहो के लिए नई वंदे भारत ट्रेन पर्यटन उद्योग में नया अध्याय लिखने को तैयार

Exit Poll में बिहार में NDA की वापसी, कितनी मिल सकती है सीटें

Pakistan में भीषण आत्मघाती हमला, इस्लामाबाद में अदालत के बाहर बिछ गई लाशें, 12 की मौत, 20 घायल, 6 KM दूर तक सुनाई दिए धमाके

Exit Poll : क्या बिहार में चला PK की जन सुराज का जादू, कितनी सीटें मिलने का अनुमान

अगला लेख