तिरंगा थामे युवा बने पुलिस की ढाल, हिंसक भीड़ से बचाया

Webdunia
शुक्रवार, 20 दिसंबर 2019 (14:40 IST)
अहमदाबाद/बेंगलुरु। संशोधित नागरिकता कानून (Citizenship Amendment Act) के विरोध प्रदर्शन के बीच एक खबर ऐसी आई जिसके बारे में जानकर सभी को सुखद आश्चर्य हुआ। दअरसल, अहमदाबाद के शाह-ए-आलम इलाके में तिरंगा हाथ थामे हुए कुछ लोग पुलिस की ढाल बन गए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को पत्थरबाजों से बचाया। 
 
एएनआई ने एक वायरल वीडियो शेयर किया है, जिसे गुरुवार का बताया जा रहा है। यह वीडियो अहमदाबाद के शाह आलम इलाके का है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि किस तरह कुछ पुलिसकर्मियों को प्रदर्शनकारियों की भीड़ ने घेर लिया और उन पर पथराव शुरू कर दिया। इसी बीच, एक चमत्कार हुआ और हिंसक प्रदर्शन के बीच तिरंगा हाथ में थामे कुछ युवा वहां पहुंचे और पुलिसकर्मियों की ढाल बन गए। 
 
पथराव की इस घटना में एसीपी समेत 19 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि एक पुलिसकर्मी को उपद्रवियों ने घेरकर बुरी तरह पीटा। यह पुलिसकर्मी लड़खड़ाकर गिर पड़ा था। भीड़ उस पर टूट पड़ी। इसी बीच, इन तिरंगाधारियों ने पुलिसकर्मी की जान बचाई। 
 
 
राष्ट्रगान के बाद प्रदर्शनकारी शांतिपूर्वक स्थान खाली कर चले गए। इस तरह राठौर बिना ताकत के इस्तेमाल किए लोगों को शांतिपूर्वक हटने को मजबूर कर दिया। ये दोनों ही घटनाएं निश्चित ही उन सब लोगों को सोचने को मजबूर करेंगी जो इस विरोध प्रदर्शन के पक्ष में खड़े हैं, साथ उनको भी जो विरोध का समर्थन नहीं करते।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुरू किया 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान, बोले- 100 पुत्रों के बराबर होता है एक वृक्ष

घरेलू कहानियों की शीर्ष लेखिका मालती जोशी को ‘स्‍मृति कल्‍प’ में किया याद, परिवार, पाठक मित्र हुए भावुक

पाकिस्तान को मिली दोहरी जिम्मेदारी, नाराज कांग्रेस ने उठाए सवाल

न्यूजीलैंड संसद में सनसनी, सांसद लॉरा मैकलारेन ने दिखाई अपनी न्यूड फोटो

प्लास्टिक प्रदूषण को खत्म करने के लिए सामूहिक प्रयास

अगला लेख