Hanuman Chalisa

भारतीय वायुसेना ने बारिश से प्रभावित ठाणे में 16 बच्चों समेत 58 लोगों की जान बचाई

Webdunia
रविवार, 4 अगस्त 2019 (18:14 IST)
मुंबई। वायुसेना ने महाराष्ट्र में ठाणे जिले के एक गांव में फंसे कम से कम 58 लोगों को रविवार को बचा लिया। इस संबंध में एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि ये लोग भारी बारिश के चलते सुबह से जिले के खदावली क्षेत्र के जू-नंदखुरी गांव में अपने जलमग्न घरों में फंसे थे।

प्रवक्ता ने बताया कि राज्य सरकार के अनुरोध पर वायुसेना ने फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए एक एमआई-17 हेलीकॉप्टर को तैनात किया तथा 16 बच्चों समेत लगभग 58 ग्रामीणों को बचा लिया गया है और उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है।
भारतीय वायुसेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर ने दोपहर 12.40 से 2.45 के बीच 2 खेप में सभी लोगों को बचा लिया। भारतीय वायुसेना के स्क्वॉड्रन लीडर सुभाष इस पूरे अभियान के समन्वयक रहे।
 
बुरंडा गांव में 15 लोग फंसे : भारतीय वायुसेना को पालघर जिले के बुरंडा गांव में फंसे 15 लोगों को बचाने के लिए हेलीकॉप्टर सहायता के लिए राज्य प्रशासन से एक और अनुरोध प्राप्त हुआ। वायुसेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर ने अभी-अभी बचाव के लिए उड़ान भरी है।
प्रवक्ता ने कहा कि नौसेना के 3 बचाव दल राज्य सरकार के संपर्क में हैं और किसी भी तरह की मदद के लिए तैयार हैं। बचाव अभियान में मदद के वास्ते थलसेना की 2 टुकड़ियां ठाणे जा रही हैं। इन टुकड़ियों में 120 कर्मी शामिल हैं।
 
इस बीच मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने त्वरित मदद के लिए भारतीय वायुसेना का धन्यवाद किया। 'महा जनादेश यात्रा' के तहत गोंदिया जिले में मौजूद फडणवीस ने कहा कि मुंबई के कुछ निचली इलाकों में पानी भरा हुआ है।
उन्होंने कहा कि यह तब होता है, जब ऊंची लहरों के साथ मूसलधार बारिश होती है। मुंबई का भूगोल ऐसा है कि बारिश के पानी को बाहर निकालने की जरूरत है। सभी 8 वॉटर पंपिंग स्टेशनों के कार्य करने से स्थिति में काफी सुधार हो रहा है।
 
मीठी नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पार : मुंबई में जबरदस्त बारिश के कारण मीठी नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर जाने के बाद वहां के आवासीय इलाके से कम से कम 400 लोगों को निकाल लिया गया है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।
मुंबई और इसके पड़ोस के इलाके में पिछले 2 दिन से जारी लगातार भारी बारिश के कारण विभिन्न इलाकों में बाढ़ आ गई है। आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के एक अधिकारी ने बताया कि मीठी नदी का जलस्तर रविवार को खतरे के निशान को पार कर गया। इसके बाद क्रांति नगर इलाके में रहने वाले 400 लोगों को वहां से निकालकर पास के सरकारी स्कूल में भेज दिया गया है।
 
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस बीच 23 साल के एक युवक रजा महबूब शेख के रविवार को धारावी क्रीक में गिर जाने के कारण उसके डूबने की आशंका जताई जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस अधिकारी और दमकल विभाग उसका पता लगाने के लिए सभी प्रयास कर रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

अमित शाह का गुजरात दौरा: विकास कार्यों का उद्घाटन, चुनावी बैठकें और कार्यकर्ता के घर भोजन

Top News : कर्नाटक सियासत में फिर बढ़ा सस्पेंस; बेंगलुरु में इबोला की दहशत, RCB शान से फाइनल में

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

अगला लेख