Hanuman Chalisa

एयर होस्टेस से विमान में छेड़छाड़, विरोध किया तो गाली देने लगा...

Webdunia
गुरुवार, 18 अक्टूबर 2018 (18:59 IST)
मुंबई। बेंगलुरु जा रहे इंडिगो के विमान में एक परिचारिका से कथित तौर पर छेड़छाड़ के लिए 28 वर्षीय एक यात्री को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि मुंबई हवाई अड्डे से विमान के रवाना होने से पहले यात्री ने एयर होस्टेस से छेड़छाड़ की।
 
 
अधिकारी ने बताया कि बेंगलुरु के रहने वाले राजू गंगप्पा ने 20 वर्षीय परिचारिका की पीठ उस वक्त दबाई, जब वह उसके पास से गुजर रही थी। परिचारिका ने जब उसे डांटा तो उसने उससे गाली-गलौज की। छेड़छाड़ की यह घटना मंगलवार को हुई।
 
उन्होंने बताया कि उसने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को इस बारे में सूचित किया जिसके बाद व्यक्ति को उसके सामान के साथ विमान से उतार लिया गया। अधिकारी ने बताया कि उसे सीआईएसएफ के अधिकारियों को सौंप दिया गया और बाद में हवाई अड्डा पुलिस ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया।
 
उन्होंने कहा कि गंगप्पा पर भादंसं की धारा 354 (महिला पर हमला या शील भंग करने के उद्देश्य से उससे जबर्दस्ती करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
 
अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद उसे बुधवार को मुंबई की एक अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। अधिकारी ने कहा कि मामले में जांच चल रही है। हालांकि इस मुद्दे पर इंडिगो ने सवालों के जवाब नहीं दिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख