अकबरुद्दीन ओवैसी बने प्रोटेम स्पीकर, नाराज टी राजा सिंह ने लिया बड़ा फैसला

Webdunia
शनिवार, 9 दिसंबर 2023 (08:37 IST)
Telangana news in hindi : तेलंगाना की राजनीति उस समय गरमा गई जब रेवंत रेड्‍डी सरकार ने AIMIM विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया। इस फैसले से भाजपा नेता और गोशा महल विधायक टी राजा सिंह भड़क गए। उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह के बहिष्कार का ऐलान कर दिया। 
 
उल्लेखनीय है कि विधानसभा में सबसे सीनियर विधायक को प्रोटेम स्पीकर बनाया जाता है। उनका काम नए विधायकों को शपथ दिलाना और विधानसभा स्पीकर का चुनाव करवाना होता है।
 
तेलंगाना की चंद्रयानगुट्टा विधानसभा सीट से AIMIM के टिकट पर विधायक चुने गए अकबरुद्दीन ओवैसी असदुद्दीन ओवैसी के भाई हैं। 
 
भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने एक वीडियो जारी कर कहा कि ये राजा सिंह जब तक जिंदा है, AIMIM के सामने शपथ नहीं लेगा, अकबरुद्दीन ओवैसी के सामने शपथ नहीं लेगा।
 
उन्होंने कहा कि नई सरकार, कांग्रेस के नए मुख्यमंत्री बनने के बाद रेवंत रेड्डी और कांग्रेस का असली चेहरा सामने आ गया है। रेवंत रेड्डी हर बार कहते थे कि भाजपा, बीआरएस और एआईएमआईएम एक है। आज पता चल गया कि कौन किसके साथ है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'Block Everything' प्रोटेस्ट क्या है, नेपाल के बाद फ्रांस में भड़की हिंसा, लोग क्यों कर रहे हैं पथराव और आगजनी, इमैनुएल मैक्रो पर इस्तीफे का दबाव

iphone air : अब तक का सबसे पतला आईफोन, पावरफुल बैटरी बैकअप और एडवांस कैमरा सेंसर, जानिए क्या है कीमत

Generation Z protest : बीमार अपाहिज पत्नी को छोड़कर भागे नेपाल के मंत्री, प्रदर्शनकारियों ने पहुंचाया अस्पताल

Skoda की कारें 3.28 लाख रुपए तक हुईं सस्ती, जानिए किस मॉडल के कितने गिरे दाम

Yamaha की बाइक्स हुई इतनी सस्ती की यकीन करना मुश्किल

सभी देखें

नवीनतम

Russia Ukraine War : महायुद्ध की आशंका, रूस-यूक्रेन युद्ध में अब NATO की एंट्री, ड्रोन गिराने के लिए भेजे फाइटर प्लेन

'Block Everything' प्रोटेस्ट क्या है, नेपाल के बाद फ्रांस में भड़की हिंसा, लोग क्यों कर रहे हैं पथराव और आगजनी, आखिर मैंक्रों के खिलाफ फ्रांस में क्यों उबाल?

नेपाल क्राइसिस को लेकर CJI की टिप्पणी, हमें अपने संविधान पर गर्व, पड़ोसी देशों में देखिए क्या हो रहा है

नेपाल हिंसा से UP के 7 जिलों में हाईअलर्ट, DGP ने क्या दिए आदेश

BJP सांसदों का सोशल मीडिया रिपोर्ट कार्ड देखकर क्या नाराज हुए PM मोदी

अगला लेख