अलीशा ने लड़कों को ईद पर गले मिलकर दी थी बधाई, अब घर से निकलना हुआ दुश्वार..

Webdunia
शनिवार, 23 जून 2018 (12:55 IST)
मुरादाबाद में ईद के मौके पर 100 लड़कों से गले मिलकर बधाई देना अलीशा मलिक को खासा महंगा पड़ गया। उन पर परिवार और धर्म का मजाक बनाने का आरोप लगाया जा रहा है। यहां तक की उसका घर से निकलना भी दुश्वार हो गया है। 
 
इस मामले में अपना पक्ष रखते हुए अलीशा ने कहा कि मेरा कोई गलत इरादा नहीं था। अलीशा ने दावा किया कि उसका मकसद तो लोगों की रूढिवादी को सोच को बदलने का था, लेकिन सोशल मीडिया पर अधूरा वीडियो दिखाकर उसके काम का मकसद ही बदल दिया गया।
 
अलीशा ने कहा कि सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हुआ है वह अधूरा है। मैं केवल लड़कों से गले नहीं मिली। बल्कि, महिलाओं और बच्चों को भी गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी थी। इसको लेकर जो विवाद खड़ा हुआ है उससे मेरा मन व्यथित है। ऐसा करने के पीछे मेरा मकसद कोई पब्लिसिटी पाना नहीं था, बल्कि यह जताना था कि महिला और पुरुष में कोई भेद नहीं है।
 
उल्लेखनीय है कि इस वीडियो के माध्यम से अलीशा सोशल मीडिया पर अचानक सुर्खियों में आ गई थी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लाखों लोग ईद पर लड़कों से गले मिलते अलीशा के इस वीडियो को देख चुके हैं और अब भी इसे लगातार शेयर किया जा रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

इंडिया का नाम बदलकर भारत किया जाए, दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका

क्‍या UP की शहजादी को होगी फांसी, UAE की जेल में है बंद, भारतीय दूतावास रख रहा नजर

महाकुंभ के विरोधियों को CM योगी ने दिया यह करारा जवाब

ज्ञानेश कुमार होंगे अगले मुख्य चुनाव आयुक्त, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

अगला लेख