UP में 18 अक्टूबर तक पुलिसकर्मियों की सभी छुट्टियां रद्द

Webdunia
सोमवार, 11 अक्टूबर 2021 (17:35 IST)
लखनऊ। निर्धारित त्योहारों और संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) द्वारा तय किए गए कार्यक्रमों के मद्देनजर उत्तर प्रदेश पुलिस ने पुलिसकर्मियों की छुट्टियां 18 अक्टूबर तक के लिए रद्द कर दी हैं। सोमवार को एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यहां यह जानकारी दी।

अपर महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने रविवार को जारी एक आदेश में कहा, एसकेएम के कार्यक्रमों और त्योहारों के कारण 18 अक्टूबर तक के सभी अवकाश रद्द किए जा रहे हैं। आदेश में कहा गया, किसी अपरिहार्य स्थिति में पुलिस मुख्यालय अवकाश की स्वीकृति/ अनुमति देगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया जा रहा है।

राज्य में जहां दुर्गा पूजा और रामलीला चल रही है और 15 अक्टूबर को दशहरा मनाया जाएगा, वहीं एसकेएम ने तीन अक्टूबर को लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा में मारे गए चार किसानों के लिए मंगलवार को ‘अंतिम अरदास’ की तैयारी की है। एसकेएम ने 18 अक्टूबर को 'रेल रोको' कार्यक्रम की भी घोषणा की है। इसके अलावा राजनीतिक दल राज्य में 2022 के चुनावों के लिए अपने लिए समर्थन जुटाने के लिए यात्राएं शुरू कर रहे हैं।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव जहां मंगलवार को कानपुर से ‘समाजवादी विजय यात्रा’ की शुरुआत करेंगे, वहीं प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के प्रमुख शिवपाल यादव भी उसी दिन मथुरा से यात्रा शुरू कर रहे हैं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख