Hanuman Chalisa

आप विधायक की न्यायिक हिरासत और बढ़ी

Webdunia
गुरुवार, 8 मार्च 2018 (16:39 IST)
नई दिल्ली। तीस हजारी अदालत ने दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ कथित बदसलूकी मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी (आप) के दो विधायकों की न्यायिक हिरासत की अवधि 14 दिन और बढ़ा दी है। दोनों पहले से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में थे।


न्यायिक हिरासत की अवधि पूरा होने पर ओखला से विधायक अमानतुल्ला खां और देवली से विधायक प्रकाश जरवाल को मेट्रोपालिटन मजिस्ट्रेट शैफाली बरनाला टंडन के समक्ष पेश किया गया। मजिस्ट्रेट शैफाली ने दोनों की न्यायिक हिरासत की अवधि 14 दिन और बढ़ाकर 22 मार्च तक कर दी।

अंशु प्रकाश के साथ 19 फरवरी की रात को मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर कथित बदसलूकी की गई थी। मुख्य सचिव की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था। दोनों विधायकों को गिरफ्तार किए जाने के बाद पहले एक दिन की हिरासत और फिर मामले को 'अतिसंवेदनशील' बताते हुए 22 फरवरी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।

प्रकाश जरवाल ने मजिस्ट्रेट अदालत में जमानत याचिका को नामंजूर किए जाने के बाद सत्र न्यायालय में अपील की थी। सत्र न्यायालय ने भी जरवाल की जमानत याचिका नामंजूर कर दी थी। इसके बाद दोनों विधायकों ने जमानत के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय में अपील की थी और अभी उनकी जमानत पर निर्णय नहीं हुआ है। जरवाल को घटना के एक दिन बाद 20 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था। अमानतुल्ला खां को 21 फरवरी को गिरफ्तार किया गया। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

अगला लेख