Hanuman Chalisa

अमरनाथ यात्रियों पर पथराव का दावा करते हुए फर्जी पोस्ट करने को लेकर टैक्सी चालकों पर मामला दर्ज

Webdunia
सोमवार, 2 जुलाई 2018 (20:32 IST)
जम्मू। अमरनाथ यात्रियों पर पथराव होने का दावा करने वाली एक पोस्ट सोशल मीडिया पर कथित तौर पर फैलाने और उन्हें डराने को लेकर पुलिस ने यहां कुछ टैक्सी चालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
 
 
पुलिस ने बताया कि इस सिलसिले में 2 अलग-अलग समूहों के टैक्सी चालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दरअसल उन लोगों ने अपनी टैक्सियों की खिड़कियों के टूटे हुए कांच दिखाते हुए दावा किया था कि तीर्थयात्रियों पर पथराव के चलते ऐसा हुआ।
 
पुलिस ने बताया कि जम्मू रेलवे स्टेशन से संचालित होने वाली एक ट्रैवल एजेंसी वाला अमरनाथ यात्रियों के लिए राज्य के बाहर से कुछ टैक्सियों को लाया था। इससे स्थानीय टैक्सी ऑपरेटर नाराज हो गए और रविवार को 2 समूहों के बीच झड़प हुई थी। उन्होंने बताया कि कई टैक्सियों की खिड़कियों के कांच इस झड़प में टूट गए।
 
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्थिति तब गंभीर हो गई, जब कुछ टैक्सी चालकों ने निजी हित साधने के इरादे से सोशल मीडिया पर फर्जी सूचना पोस्ट कर दावा किया कि जम्मू में अमरनाथ यात्रियों पर पथराव हुआ है, साथ ही उन्होंने तीर्थयात्रियों के मन में डर की भावना पैदा करने की कोशिश की।
 
अधिकारी ने बताया कि दोनों पक्षों और लोगों के खिलाफ इस सिलसिले में एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

नीदरलैंड में स्वागत को देखकर भावुक हुए पीएम मोदी

खड़ी बस में लगी आग, बच्‍चे को अंदर छोड़ सारे यात्री बाहर भागे, 4 साल के मासूम की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

जनता दर्शन में इलाज में मदद की गुहार लेकर आए लोगों को योगी ने दिया भरोसा

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

अगला लेख