Hanuman Chalisa

अमरनाथ यात्रा से पहले दक्षिण कश्मीर में आतंकियों के सफाए में जुटे सुरक्षा बल

सुरेश डुग्गर
शनिवार, 8 जून 2019 (18:43 IST)
जम्मू। 1 जुलाई से आरंभ हो रही अमरनाथ यात्रा से पहले सुरक्षा बल दक्षिण कश्मीर से आतंकियों का सफाया कर देना चाहते हैं। यही कारण है कि वे जिस मिशन में लगे हुए हैं, उसके तहत शनिवार भी नौगाम में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद का 1 आतंकी मारा गया है।
 
खबरों के मुताबिक सुरक्षा बलों को इलाके में 2 से 3 आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। फिलहाल उसके अन्य साथियों की धरपकड़ के लिए अभियान जारी है। इलाके में फिलहाल इंटरनेट सेवाएं बंद हैं।
 
जानकारी के अनुसार जैश-ए-मोहम्मद के 2 से 3 आतंकी अनंतनाग में वेरीनाग के पास नौगाम इलाके में छिपे हुए थे। इसका पता चलते ही शनिवार तड़के सेना की 19 आरआर और राज्य पुलिस विशेष अभियान दल के संयुक्त कार्यदल ने आतंकियों के खिलाफ एक अभियान चलाया।
 
जवानों को अपने ठिकाने की तरफ आते देख आतंकियों ने फायरिंग कर दी। जवानों ने भी अपनी पोजीशन ली और जवाबी फायर किया। इसके बाद दोनो तरफ से गोलियों की बौछार शुरु हो गई। सुरक्षा बलों ने आतंकियों को कई बार सरेंडर के लिए कहा लेकिन आतंकियों की तरफ से गोलीबारी जारी रही।
 
करीब 7.30 बजे आतंकियों की तरफ से गोलीबारी बंद हो गई और उसके बाद जवानों ने सावधानीपूर्वक आगे बढ़ते हुए तलाशी ली। उन्हें वहां गोलियों से छलनी 1 आतंकी का शव और हथियार मिले। मारे गए आतंकी की पहचान अनंतनाग में नौपुरा के रहने वाले इकबाल के रूप में हुई है। संबंधित अधिकारियों ने बताया कि इकबाल के 2 और साथियों के छिपे होने की संभावना के आधार पर तलाशी अभियान जारी रखा हुआ है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

Top News 16 May: पेट्रोल पर विंडफॉल टैक्स लगा, NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, नीदरलैंड्स दौरे पर पीएम मोदी

UP में 31 साल की महिला ने 5 दिनों में 4 बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर्स भी हैरान

विदेश यात्रा पर टैक्स लगाने की अफवाहों पर आया सरकार का बयान, PM मोदी ने क्या कहा

CJI सूर्यकांत की बड़ी टिप्पणी, कुछ बेरोजगार युवा ‘कॉकरोच’ की तरह हैं, व्यवस्था पर हमला करते हैं

NEET-UG 2026 पेपर लीक केस में CBI का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर गिरफ्तार

अगला लेख