Hanuman Chalisa

अमिताभ बच्चन की उदारता, बिहार के 2,100 किसानों का कर्ज चुकाया

Webdunia
बुधवार, 12 जून 2019 (21:27 IST)
मुंबई। मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने बुधवार को कहा कि उन्होंने बिहार के 2,000 से अधिक किसानों के बकाया कर्ज को चुकाने में मदद की। 76 वर्षीय अभिनेता ने इस खबर को अपने निजी ब्लॉग पर साझा किया। बच्चन ने कहा कि उन्होंने कुछ किसानों को अपने आवास पर बुलाया और अपने बच्चों श्वेता और अभिषेक के हाथ से उन्हें धनराशि दान दी।
 
उन्होंने अपने ब्लॉग पर लिखा कि जो वादा किया था, वह पूरा किया। बिहार के जिन किसानों पर कर्ज बकाया था, उनमें से 2,100 को चुना और उनका कर्ज चुकाया। उन्हें 'जनक' बुलाया और श्वेता तथा अभिषेक के हाथ से उन्हें निजी तौर पर धनराशि दी।
 
'बदला' फिल्म के अभिनेता ने कहा कि वे पुलवामा आतंकवादी हमले के शहीद परिवारों से किए अपने एक और वादे को पूरा करने के लिए तैयार हैं। पुलवामा में जान गंवाने वाले शहीदों के परिवार की कुछ वित्तीय मदद करने के वास्ते एक और वादे को पूरा करने के लिए अब 'जनक' जा रहा हूं। 'जनक' उनके घर का नाम है।
 
बच्चन ने इससे पहले उत्तरप्रदेश के 1,398 किसानों और महाराष्ट्र के 350 किसानों का कर्ज चुकाकर उनकी मदद की थी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

योगी सरकार का मेगा प्लान, नेपाल बॉर्डर से बुंदेलखंड तक दौड़ेगा नार्थ-साउथ कॉरिडोर

‘जनता दर्शन’ में आए हर फरियादी से मिले CM योगी, कहा- समस्याओं का होगा समाधान

मुख्यमंत्री ने राज्य कर विभाग की समीक्षा की, कहा- ईमानदार व्यापारियों को मिले सुविधा और सम्मान

अगला लेख