rashifal-2026

Indigo के 2 विमान टकराने से बाल-बाल बचे, DGCA कर रहा है जांच

Webdunia
बुधवार, 19 जनवरी 2022 (20:24 IST)
नई दिल्ली। विमानन नियामक डीजीसीए के वरिष्ठ अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि 9 जनवरी की सुबह बेंगलुरु हवाई अड्डे पर उड़ान भरने के तुरंत बाद इंडिगो के 2 विमानों के बीच हवा में टक्कर टल गई थी।

उन्होंने बताया कि घटना को किसी लॉगबुक में दर्ज नहीं किया गया था और न ही भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने इसकी सूचना दी थी। इस बीच, नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) प्रमुख अरुण कुमार ने बताया कि विमानन नियामक घटना की जांच कर रहा है और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा।

इंडिगो और एएआई ने इस मामले पर बयान के लिए अनुरोध का जवाब नहीं दिया। डीजीसीए के अधिकारियों ने कहा कि इंडिगो के 2 विमान (6ई455 बेंगलुरु से कोलकाता और 6ई246 बेंगलुरु से भुवनेश्वर) बेंगलुरु हवाई अड्डे पर अलगाव के उल्लंघन में शामिल थे।

अलगाव का उल्लंघन तब होता है जब दो विमान किसी हवाई क्षेत्र में न्यूनतम अनिवार्य ऊर्ध्वाधर या क्षैतिज दूरी को पार कर लेते हैं। अधिकारियों ने बताया कि इन दोनों विमान ने नौ जनवरी की सुबह करीब पांच मिनट के अंतराल में बेंगलुरु हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी।

एक अधिकारी ने कहा, प्रस्थान के बाद दोनों विमान एक-दूसरे की ओर बढ़ रहे थे। ‘अप्रोच रडार कंट्रोलर’ ने डायवर्जिंग हेडिंग का संकेत दिया, जिससे दोनों विमानों के बीच हवा में टक्कर टल गई।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Putin India Visit : पुतिन के भोज में थरूर को आमंत्रण, राहुल गांधी और खरगे को नहीं बुलाने पर कांग्रेस नाराज, सुनना थी अंतरात्मा की आवाज

क्यों हो रही है indigo की उड़ानें रद्द, FDTL रद्द, जांच के लिए 4 सदस्यीय कमेटी का गठन, कब सामान्य होंगे हालात

Vladimir Putin: व्लादिमीर पुतिन कैसे बने रूस की जासूसी संस्था KGB के जासूस?

putin india vist Updates : PM मोदी और पुतिन के ऐलान के बाद उड़ी पाकिस्तान की नींद, रूस और भारत में क्या हुआ समझौता

Vladimir Putin के भारत दौरे से तिलमिलाया अमेरिका, ट्रंप ने करीबी की कंपनी पर ठोंका 71 लाख डॉलर का जुर्माना

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को श्रीमद्भगवद गीता के अलावा कौनसे खास गिफ्ट्‍स दिए और क्या हैं उनकी खूबियां

माघ मेला 2026 : संगम नगरी में आस्था का महासागर, 3 जनवरी से शुरू होगा 44 दिनी महापर्व

मेरठ पुलिस का कारनामा, अज्ञात शव को दूसरे क्षेत्र में ले जाकर दुकान के आगे फेंका, सीसीटीवी ने खोला राज

व्लादिमीर पुतिन 2 दिन के दौरे के बाद मॉस्को रवाना, भारत के साथ किए ये समझौते

Putin India Visit : पुतिन के भोज में थरूर को आमंत्रण, राहुल गांधी और खरगे को नहीं बुलाने पर कांग्रेस नाराज, सुनना थी अंतरात्मा की आवाज

अगला लेख