मणिपुर में छुट्टी पर घर आए सेना के जवान की अपहरण के बाद हत्या, 10 साल के बेटे ने दी जानकारी

Webdunia
रविवार, 17 सितम्बर 2023 (23:07 IST)
मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले के खुनिंगथेक गांव में रविवार को भारतीय सेना के एक जवान का शव मिला। अधिकारियों ने बताया कि जवान की पहचान कांगपोकपी जिले के लीमाखोंग में सेना की रक्षा सुरक्षा कोर (डीएससी) प्लाटून के सिपाही सेर्टो थांगथांग कोम के रूप में हुई है। अधिकारियों ने कहा कि वह इंफाल पश्चिम के तरुंग का रहने वाला था।
 
उन्होंने बताया कि अज्ञात हथियारबंद लोगों ने शनिवार की सुबह करीब अवकाश पर आए सिपाही कोम का सुबह 10 बजे उनके घर से अपहरण कर लिया था।
 
मामले के प्रत्यक्षदर्शी और कोम के 10 वर्षीय बेटे के अनुसार तीन लोग उसके घर में तब दाखिल हुए जब वह अपने पिता के साथ बरामदे में काम कर रहा था।
 
अधिकारियों ने उनके बेटे के हवाले से कहा कि हथियारबंद लोगों ने सिपाही को बंदूक दिखाकर जबरदस्ती सफेद रंग के एक वाहन में बिठाया और मौके से फरार हो गए।
 
उन्होंने कहा कि रविवार सुबह तक सिपाही कोम की कोई खबर नहीं मिली। सुबह 9.30 बजे के आसपास उनका शव इंफाल पूर्व जिले के खुनिंगथेक गांव में मिला।
<

An #IndianArmy soldier, Sep Serto Thangthang Kom (41), was abducted & later killed, by 3 unidentified miscreants, while on leave at Tarung, Happy Valley, #Imphal West. He was deployed at DSC Platoon, Leimakhong, #Manipur. He is survived by his wife & 2 children.@SpokespersonMoD pic.twitter.com/UYgDqhW51b

— PRO, Kohima & Imphal, Ministry of Defence (@prodefkohima) September 17, 2023 >
अधिकारियों के अनुसार, जवान की पहचान की पुष्टि उनके भाई और एक रिश्तेदार ने की। उन लोगों ने बताया कि सैनिक के सिर पर गोली लगने का निशान था। सिपाही कोम के परिवार में पत्नी, बेटी और बेटा है।
 
अधिकारियों ने कहा कि अंतिम संस्कार परिवार की इच्छा के अनुसार किया जाएगा। सेना ने शोकसंतप्त परिवार की सहायता के लिए एक टीम भेजी है। भाषा Edited by:  Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख