Andhra Pradesh : ज्यादा बच्चे पैदा करें, जानिए CM चन्द्रबाबू नायडू ने लोगों से क्यों की ऐसी अपील

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 20 अक्टूबर 2024 (22:46 IST)
आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू (N Chandrababu Naidu) ने दक्षिणी राज्यों, विशेषकर आंध्रप्रदेश की बढ़ती उम्रदराज आबादी के बारे में चिंता जताई। उन्होंने लोगों से ज्यादा बच्चे पैदा करने की अपील भी की। नायडू ने यह बयान अमरावती में निर्माण कार्य को फिर से शुरू करने को हरी झंडी दिखाने के दौरान दिया।
ALSO READ: Bomb Threats : Vistara और Akasa समेत 20 उड़ानों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, DGCA प्रमुख को हटाया
नायडू ने कहा कि उनकी सरकार केवल दो से ज्यादा बच्चों वाले लोगों को ही स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार बनाने के लिए कानून लाने की योजना बना रही है। नायडू ने कहा कि हम ज्यादा बच्चों वाले परिवारों को प्रोत्साहन देने, दंपत्तियों को अधिक बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित करने के बारे में सोच रहे हैं।

हमने दो से ज्यादा बच्चों वाले लोगों को स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने से रोकने वाले पहले के कानून को रद्द कर दिया है। हम केवल दो से ज्यादा बच्चे वाले लोगों को ही चुनाव लड़ने के योग्य बनाने के लिए एक नया कानून लाएंगे।

उन्होंने बताया कि दक्षिण भारत की प्रजनन दर 1.6 तक गिर चुकी है, जो राष्ट्रीय औसत 2.1 से काफी कम है। आंध्रप्रदेश और अन्य दक्षिण भारत के दूसरे राज्यों के कई ऐसे गांव है जहां सिर्फ बुजुर्ग लोग ही बचे हैं। इन क्षेत्रों में युवा आबादी की कमी हो रही है। उन्होंने कहा कि इससे राज्य और देश के लिए खतरा पैदा हो सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर ऐसा ही हाल रहा तो हमारे यहां 2047 तक बुजुर्गों की आबादी काफी ज्यादा बढ़ जाएगी। इनपुट एजेंसियां 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हिमाचल में सामने आई उड़ने वाली दुर्लभ गिलहरी, क्या है इसकी विशेषता

2011 से भी बड़ी तबाही आएगी 2025 में, सुनामी को लेकर एक महिला की भविष्यवाणी!

अब अमेरिका में ही बढ़ेगी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें

केजरीवाल ने शीश महल के रखरखाव पर हर महीने खर्च किए 31 लाख रुपए

वक्फ के बाद अब संघ की नजर ईसाइयों की भूमि पर

सभी देखें

नवीनतम

गृहमंत्री अमित शाह आज से जम्मू-कश्मीर के दौरे पर, सुरक्षा स्थिति एवं विकास पहलों की करेंगे समीक्षा

देशभर में रामनवमी की धूम, चल रही है भव्‍य तैयारी, प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएं

LIVE: वक्फ विधेयक को मिली राष्‍ट्रपति मुर्मू की मंजूरी, बन गया नया कानून

Waqf Bill : वक्फ बिल को मिली राष्‍ट्रपति की मंजूरी, बना नया कानून

देश में लागू हुआ नया वक्‍फ कानून, राष्‍ट्रपति मुर्मू ने दी मंजूरी

अगला लेख