संग्राम थोपटे को मंत्री नहीं बनाने पर नाराज कार्यकर्ताओं ने की तोड़फोड़, 19 व्यक्ति गिरफ्तार

Webdunia
बुधवार, 1 जनवरी 2020 (15:10 IST)
पुणे। कांग्रेस विधायक संग्राम थोपटे के समर्थकों द्वारा पुणे में कांग्रेस पार्टी के कार्यालय में हमला करने के मामले में 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जाता है कि थोपटे को महाराष्ट्र के मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किए जाने की वजह से कार्यकर्ता नाराज हैं।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि थोपटे के समर्थकों ने शिवाजीनगर इलाके में स्थित ‘कांग्रेस भवन’ में मंगलवार को धावा बोला और तोड़फोड़ की। कार्यकर्ताओं ने थोपटे को मंत्री नहीं बनाए जाने को लेकर कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ नारेबाजी की। वे ऐ भोर सीट से विधायक हैं और पूर्व मंत्री अनंतराव थोपटे के बेटे हैं।

शिवाजीनगर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने इसके बाद थोपटे के 19 समर्थकों को मंगलवार की रात गिरफ्तार किया है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि थोपटे को मंत्री नहीं बनाए जाने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में गुस्सा है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोमवार को अपनी एक महीने पुरानी सरकार की मंत्रिपरिषद का विस्तार किया था।

संग्राम थोपटे को मनाया : महाराष्ट्र के मंत्री एवं राज्य कांग्रेस प्रमुख बालासाहेब थोराट ने कहा कि मंत्री न बनाए जाने से नाराज विधायक संग्राम थोपटे को मना लिया गया है। थोराट ने मंत्री पद को लेकर कांग्रेस में नाराजगी की खबरों को भी खारिज कर दिया।

कांग्रेस नेता ने पत्रकारों से कहा कि हर किसी को मंत्री नहीं बनाया जा सकता क्योंकि राज्य में तीन पार्टी के गठबंधन की सरकार है। उन्होंने कहा कि मैंने संग्राम थोपटे से कल रात बात की। कांग्रेस एक परिवार है और उन्हें उनका बकाया मिलेगा। कांग्रेस नेता ने कहा कि चूंकि तीन पार्टियों के गठबंधन की सरकार है इसलिए हमें कम मंत्री पद मिले हैं।
 
भोर से कांग्रेस विधायक थोपटे के समर्थकों ने उन्हें मंत्री ना बनाए जाने के विरोध में मंगलवार को पुणे में पार्टी कार्यालय पर हमला किया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए खुशखबरी, केन्द्र सरकार ने बढ़ाया डीए

नासिक कुंभ के नाम को लेकर अखाड़ों में मतभेद, जानिए कब शुरू होगा मेला

ATM से अतिरिक्त निकासी पर शुल्क बढ़ा, जानिए कब से लागू होंगे यह charges

यूक्रेन के साथ युद्ध रोकने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पेशकश, NATO को दी चेतावनी

ईद पर मुंबई में विस्फोट और दंगों की चेतावनी, सुरक्षा बढ़ाई गई

सभी देखें

नवीनतम

जिंदगी पर भारी पड़ा रील का नशा, गिरने से 'यमराज' की मौत

कठुआ ऑपरेशन में कुल 9 की मौत, इनमें 5 आतंकवादी और 4 जवान

विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी, रूसी सशस्त्र बलों में सेवारत 18 में से 16 भारतीय लापता

चीख-पुकार, हिलती इमारतें, धुल का गुबार, हजारों के मरने की आशंका, भूकंप से तबाही की आंखों देखी

सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट में 1.50 लाख अवमानना ​​मामले लंबित, सरकार ने संसद में दी जानकारी

अगला लेख