दिल्ली से फल लेकर नवादा पहुंचा, जबरन करवा दिया 'पकड़ुआ विवाह'

Webdunia
बुधवार, 17 नवंबर 2021 (15:33 IST)
नवादा। बिहार के नवादा जिले में पकड़ुआ या पकड़वा विवाह करवाने का मामला सामने आया है। दरअसल, इस तरह की शादी में लड़के की जबरन शादी करवा दी जाती है। 
 
जिले के मोहिउद्दीनपुर गांव निवासी गुड्‍डू कुमार पिता उमाकांत प्रसाद ने नवादा नगर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उसकी पकड़ुआ शाद वजीरगंज थाना क्षेत्र के सरबहना गांव में शंभु प्रसाद की पुत्री रानी कुमारी के साथ करा दी गई। थाने में आपबीती सुनाते हुए गुड्‍डू ने बताया कि उसके साथ मारपीट की गई। 
 
युवक ने बताया कि उसे करीब एक सप्ताह तक कमरे में बंधक बनाकर रखा गया तथा प्रताड़ित किया गया। परीक्षा देने का बहाना बनाकर युवक वहां से भागकर अपने गांव आया और थाने में शिकायत की। 
 
क्या है पूरा मामला : युवक ने बताया कि वह गुजरात के वापी स्थित एक निजी कंपनी में काम करता है। दिवाली के समय वह ‍अपने मौसा के यहां दिल्ली गया था, जो कि वहां फल बेचने का काम करते हैं। युवक ने कहा कि मौसा के पास में ही लड़की का बहनोई भी फल बेचने का काम करता है, वहां उसकी उससे जान-पहचान हो गई। 
 
गुड्‍डू ने बताया कि इसी बीच छठ पूजा के लिए लड़की के बहनोई ने उससे सरबहना फल पहुंचाने का अनुरोध किया। जब वह फल लेकर वहां पहुंचा तो उसे बंधक बना लिया गया और उसकी जबरन शादी करा दी गई। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कहां हैं पंचेन लामा? तिब्बतियों ने मांगी भारत से मदद

राजीव गांधी ने क्यों खत्म किया था विरासत टैक्स? BJP- कांग्रेस में घमासान जारी

स्त्री धन का उपयोग कर सकता है पति, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, लेकिन

भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

मोदी ने साधा कांग्रेस और सपा पर निशाना, कहा- OBC का हक छीन रहीं दोनों पार्टियां

छत पर रखी पानी की टंकी से आ रहा है गर्म पानी तो अपनाएं ये 5 आसान तरीके

प. बंगाल के मयना में BJP कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, परिवार ने लगाया TMC पर आरोप

राहुल गांधी का दावा, मंच पर रो सकते हैं मोदी

धीरेंद्र शास्‍त्री के भाई ने फिर किया हंगामा, टोल कर्मचारियों को पीटा

Live : ‍दमोह में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन ने किया मतदान, त्रिपुरा में सबसे ज्यादा वोटिंग

अगला लेख