Dharma Sangrah

BJP की जयपुर बैठक में मध्यप्रदेश बूथ विस्तारक योजना की तारीफ, वीडी शर्मा ने संगठन के कामकाज की रखी रिपोर्ट

विकास सिंह
शुक्रवार, 20 मई 2022 (22:39 IST)
भोपाल। जयपुर में भाजपा की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में मध्यप्रदेश भाजपा संगठन के कामकाज की सराहना की गई है। बूथ‌ स्तर पर संगठन को विस्तार देने और मजबूत करने के लिए चलाई गई बूथ विस्तारक ‌योजना की सराहना करने के साथ‌ तारीफ भी की गई।

राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक के दूसरे दिन मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रदेश संगठन के वर्षभर हुए कार्यक्रमों की जानकारी प्रस्तुत की। साथ ही उन्होंने संगठन के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा से राष्ट्रीय पदाधिकारियों को अवगत कराया।

बैठक में उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी वर्ष को संगठन पर्व के रूप में मनाए जाने और बूथ विस्तारक योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश में बूथ विस्तारक योजना के अंतर्गत प्रत्येक बूथ पर समितियों का गठन किया गया है। साथ ही संगठन ऐप के माध्यम से बूथ का डिजिटलाइजेशन किया गया है।

बूथ के सभी पदाधिकारियों का डाटा संगठन ऐप पर उपलब्ध होगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 95 प्रतिशत बूथ डिजिटल हो चुके हैं। राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने प्रदेश संगठन द्वारा चलाए गए बूथ विस्तारक अभियान की जमकर तारीफ की।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तानी सेना अल्लाह की फौज, दुश्मन पर फेंकी गई मिट्टी भी मिसाइल में बदल जाती, आसिम मुनीर की गीदड़भभकी पर आपको हंसी आएगी

महाराष्ट्र की राजनीति फिर गर्माई, महायुति में खटपट, किस बात को लेकर नाराज हैं शिंदे, गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात

470 ड्रोन, 48 मिसाइलें... रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला, जेलेंस्की बोले- काफी नुकसान हुआ

iPhone की चोरी और खोने पर ना घबराएं, Apple ने शुरू हुआ एक नया प्लान

WhatsApp के 3.5 अरब यूजर्स क्यों खतरे में, क्या डेटा हो गया लीक, सामने आई चौंकाने वाली जानकारी

सभी देखें

नवीनतम

G-20 शिखर सम्मेलन शामिल होने दक्षिण अफ्रीका जाएंगे PM मोदी, जानिए भारत कैसे लिखेगा कूटनीतिक इतिहास

UP में स्मार्ट मीटर बने उपभोक्ताओं की सुविधा का नया आधार, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में मिल रही विश्‍वस्‍तरीय सेवा

नीतीश कुमार के शपथ समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Delhi : किसी बच्चे को मेरी तरह न झेलना पड़े, जीने की इच्छा खो बैठा हूं, ट्रेन के आगे कूदा 10वीं का छात्र, सुसाइड नोट में दिल दहलाने वाली बातें

Al-Falah University कैसे बनी आतंक का अड्डा, पढिए अब तक क्या क्या हुआ

अगला लेख