अमृतसर में हथियारबंद हमलावरों ने NRI को मारी गोली, पूर्व पत्नी के परिवार पर शक

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 24 अगस्त 2024 (15:26 IST)
अमृतसर। पंजाब में अमृतसर के बाहरी इलाके में स्थित दबुर्जी गांव में एक अनिवासी भारतीय (NRI) को उसके घर पर 2 अज्ञात हमलावरों ने गोली (shot) मार दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हाल ही में अमेरिका से लौटे सुखचैन सिंह को उनकी पत्नी और उनकी पहली शादी से हुए 2 बच्चे के सामने गोली मार दी गई।

ALSO READ: चीन में काटा जाता है प्राइवेट पार्ट, कोरिया में गोली, इराक में मारे जाते हैं पत्थर, रेप के दोषी को इन देशों में दी जाती है खौफनाक सजा
 
पुलिस के अनुसार सिंह सुबह की सैर के लिए जा रहे थे तभी मोटरसाइकल सवार हमलावरों ने उन्हें उनके घर के बाहर रोक लिया। वे उन्हें उनके घर के अंदर ले गए और उनसे उनकी लग्जरी कार के रजिस्ट्रेशन के कागजात मांगे। पुलिस ने बताया कि विवाद के बाद हमलावरों ने सिंह के साथ मारपीट की, उन पर 3 गोलियां चलाईं और मौके से भाग गए। 2 गोलियां सिंह के सिर और सीने के पास लगीं। वारदात के बाद सिंह को एक निजी अस्पताल ले जाया गया।

ALSO READ: इंसाफ हो तो ऐसा, भरी कोर्ट में मां ने 7 साल की बेटी के रेपिस्ट और हत्यारे को मारी थी गोली
 
पूरी घटना पीड़ित के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने बताया कि फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है और जांच जारी है। सिंह की पत्नी ने आरोप लगाया कि इस हमले के पीछे उनकी पहली पत्नी के परिवार का हाथ है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगाया 25 प्रतिशत टैरिफ, क्या बोली मोदी सरकार

RBI क्यों खरीद रहा भर-भर कर सोना, क्या देश में आने वाला है संकट, जानिए सच

प्रेमानंदजी का जवाब सुन देश की महिलाएं भड़क गईं, आखिर क्या है पूरा मामला

22 दिनों तक जवानों ने ड्रोन से भेजा खाना खाया, कैसे किया आतंकियों का काम तमाम, अमित शाह ने बताया पूरा ऑपरेशन

राज्यसभा में किसने ट्रंप को बताया चाचा चौधरी, संसद से कर दी यह मांग

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update : राजस्थान में भारी बारिश का कहर, कई नदियां उफान पर, बांधों के गेट खोले

'हिट एंड रन' केस में असमिया फिल्म अभिनेत्री गिरफ्तार, दुर्घटना में एक युवक की हुई थी मौत

हिन्दू कभी आतंकवादी नहीं हो सकता, संसद में खूब गरजे अमित शाह

भारत के साथ व्यापार वार्ता से क्‍यों निराश हैं डोनाल्‍ड ट्रंप?

इंदौर में कावड़ियों को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्‍कर, 1 कावड़िए की मौत, 6 घायल

अगला लेख