Hanuman Chalisa

केजरीवाल की योजनाओं को उपराज्यपाल ने लटकाया

Webdunia
शुक्रवार, 30 मार्च 2018 (15:41 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि उपराज्यपाल ने बुजुर्गों के लिए प्रस्तावित 'तीर्थयात्रा' योजना पर ऐतराज जताया था। गहलोत के इस आरोप के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल पर आप सरकार की सभी परियोजनाओं की राह में रोड़े अटकाने का आरोप लगाया।
 
दिल्ली सरकार के वर्ष 2018-19 के बजट में प्रस्तावित 'तीर्थयात्रा' योजना के तहत केजरीवाल सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों को नि:शुल्क तीर्थयात्रा पर भेजने की योजना बनाई है। मुख्यमंत्री ने भाजपा से यह भी कहा कि वह उनकी सरकार के काम में बाधाएं खड़ी नहीं करे।
 
केजरीवाल ने ट्वीट किया कि मुझे बहुत दु:ख हो रहा है कि उपराज्यपाल दिल्ली सरकार की हर योजना और हर परियोजना में बाधा खड़ी कर रहे हैं। भाजपा से मेरी अपील है कि वह हमारे काम में रोड़े न अटकाए। मैं दूसरे राज्यों में आपकी सरकारों को चुनौती देता हूं कि वे मेरी सरकार के कामकाज से प्रतिस्पर्धा करें।
 
दिल्ली सरकार ने 'तीर्थयात्रा' योजना के लिए 53 करोड़ रुपए आवंटित करने का प्रस्ताव किया है। इस योजना का मकसद ऐसे 77,000 बुजुर्ग लोगों को तीर्थयात्रा पर भेजना है, जो दिल्ली के प्रामाणिक निवासी हैं।
 
गहलोत ने आरोप लगाया कि उपराज्यपाल अनिल बैजल ने इस योजना पर ऐतराज जताया और कहा कि यह गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) श्रेणी के लोगों तक सीमित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बैजल भूल गए हैं कि कई बच्चे अपने बुजुर्ग माता-पिता की मदद नहीं करते और ऐसे माता-पिता सरकारी योजना का लाभ उठाकर खुश होंगे।
 
गहलोत ने ट्वीट किया कि अब उपराज्यपाल ने 'तीर्थयात्रा' योजना पर ऐतराज जताया है और वे इसे बीपीएल तक सीमित रखना चाहते हैं। वे भूल गए हैं कि कई बच्चे अपने बुजुर्ग माता-पिता की मदद नहीं करते। मंत्री ने कहा कि वे सरकारी समर्थन पाकर खुश होंगे और सारी सरकारी सुविधा बीपीएल तक ही सीमित नहीं रहनी चाहिए। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

पटियाला में नीले ड्रम में मिली युवती की लाश, फिर याद आया मेरठ का केस

CBSE रिजल्ट विवाद : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, 18.5 लाख बच्चों का भविष्य दांव पर लगाने वाली कंपनी को ठेका क्यों दिया?

कॉकरोच से नहीं, NEET से लेकर CBSE तक के सिस्टम को खोखला कर चुके घुन से डरो

उत्‍तराखंड के CM धामी का खटीमा दौरा, क्षेत्रीय जनता से की मुलाकात, अधिकारियों को दिए निर्देश

आसमान से बरस रही आग! नौतपे के प्रचंड कहर के बीच पीएम मोदी ने दी बड़ी सलाह

अगला लेख