Hanuman Chalisa

पटाखों पर प्रतिबंध का केजरीवाल ने किया बचाव, दिल्‍ली सरकार को लेकर दिया यह बयान

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 30 अक्टूबर 2024 (22:14 IST)
Arvind Kejriwal News : आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पटाखों पर प्रतिबंध के सरकार के फैसले का बचाव करते हुए बुधवार को कहा कि लोगों को प्रदूषण से बचाने के लिए यह जरूरी है और इसमें कोई ‘हिंदू-मुस्लिम’ पहलू नहीं है। केजरीवाल ने कहा कि दिवाली रोशनी का त्योहार है और इसे प्रदूषण फैलाने वाले पटाखे फोड़ने के बजाय दीए और मोमबत्तियां जलाकर मनाया जाना चाहिए।
 
उन्होंने कहा, ऐसा नहीं है कि हम दूसरों पर कोई एहसान कर रहे हैं। हम खुद पर एहसान कर रहे हैं क्योंकि आखिरकार हम और हमारे छोटे बच्चे (पटाखे फोड़ने से) होने वाले प्रदूषण के शिकार होंगे। दिल्ली सरकार ने इस महीने की शुरुआत में एक जनवरी 2025 तक शहर में सभी प्रकार के पटाखों के निर्माण, बिक्री, भंडारण और उन्हें फोड़ने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की अधिसूचना जारी की थी।
ALSO READ: अरविंद केजरीवाल ने बताया, कब करेंगे भाजपा के लिए प्रचार
दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) ने वायु (प्रदूषण की रोकथाम और नियंत्रण) अधिनियम, 1981 के तहत यह निर्देश जारी किया था और इसमें ऑनलाइन बिक्री और आपूर्ति पर प्रतिबंध भी शामिल हैं। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) द्वारा की गई आलोचना को खारिज कर दिया।
 
भाजपा और आरएसएस ने ‘आप’ सरकार पर पटाखों पर प्रतिबंध लगाने के फैसला करके हिंदू त्योहार को निशाना बनाने का आरोप लगाया था। केजरीवाल ने कहा, इसमें हिंदू-मुस्लिम जैसा कुछ भी नहीं है। हर किसी की सांस और जीवन जरूरी है।
ALSO READ: अरविंद केजरीवाल पर क्यों भड़कीं स्वाति मालीवाल, कहा बेशर्मी की सारी हदें पार कर दीं
उन्होंने कहा कि यहां तक ​​कि उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालय भी कह चुके हैं कि लोगों को प्रदूषण के मद्देनजर पटाखे फोड़ने से बचना चाहिए और इसके बजाय दीए जलाने चाहिए क्योंकि दिवाली रोशनी का त्योहार है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

यूएस-ईरान तनाव: 'समझौता नहीं हुआ तो सैन्य कार्रवाई', राष्ट्रपति ट्रंप की कैबिनेट बैठक में बड़ी चेतावनी

Top News 28 May: अमेरिका का ईरान पर दूसरा बड़ा हमला; पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत रद्द, IPL में RR की जीत

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

Iran US peace : ईरान-अमेरिका शांति समझौते पर बड़ा विवाद, ट्रंप प्रशासन ने ईरानी मीडिया की रिपोर्ट को बताया फर्जी

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

अगला लेख