Hanuman Chalisa

आसाराम की सजा को चुनौती देने वाली याचिका पर राजस्थान सरकार से जवाब तलब

Webdunia
बुधवार, 31 अक्टूबर 2018 (11:08 IST)
जोधपुर। राजस्थान उच्च न्यायालय ने मंगलवार को राज्य सरकार से उस याचिका पर जवाब मांगा है जिसमें एक नाबालिग लड़की से वर्ष 2013 में अपने आश्रम में दुष्कर्म करने के दोषी और सजा काट रहे आसाराम की सजा को चुनौती दी गई है।
 
 
उच्च न्यायालय की जोधपुर पीठ ने प्रदेश सरकार को नोटिस जारी कर आसाराम की याचिका पर उससे जवाब मांगा है। न्यायमूर्ति निर्मलजीत कौर और वीके माथुर की पीठ ने आगे की कार्यवाही के लिए निचली अदालत से आसाराम के मामले में रिकॉर्ड तलब किए हैं।
 
विवादित उपदेशक ने मामले में दोषी ठहराए जाने और आजीवन कारावास की सजा के खिलाफ जुलाई में उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। आसाराम के वकील महेश बोरा ने कहा कि हमने सजा के आदेश को दरकिनार करने के लिए उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है। अदालत ने क्योंकि इसे स्वीकार कर लिया है, हम जल्द ही एक जमानत याचिका दायर करेंगे।
 
जोधपुर की एक अदालत ने अगस्त 2013 में एक किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में आसाराम को दोषी ठहराया था और आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। यह इस अपराध के लिए कानून में अधिकतम सजा है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

धार भोजशाला विवाद पर आएगा कोर्ट का फैसला, मंदिर या कमाल मौला मस्जिद, निर्णय पर टिकी सबकी नजर

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ योगी सरकार, CM योगी ने राहत और मुआवजे के दिए सख्त निर्देश

CM योगी की प्रेरणा से साइकिल पर विधानसभा पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, ईंधन बचत का दिया संदेश, काशी में दिखा असर

PM मोदी की अपील पर CM मोहन यादव ने दिल्ली मेट्रो में किया सफर, सादगी का वीडियो वायरल

सौभाग्य सिंह के सैकड़ों गाड़ियों के काफिले पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, दिया नोटिस, वित्तीय अधिकार भी छीने

अगला लेख