Assam Budget 2023-24 : असम सरकार ने पेश किया 3.22 लाख करोड़ रुपए का बजट, 2 लाख बेरोजगार युवाओं को मिली बड़ी सौगात

Webdunia
गुरुवार, 16 मार्च 2023 (19:01 IST)
गुवाहाटी। असम सरकार ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए गुरुवार को 3.22 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया। बजट में छोटे स्तर पर उद्यमशीलता को बढ़ावा देने और विभिन्न विभागों में नई भर्तियां करने के लिए कोष की घोषणा की गई है। सरकार 2 लाख से अधिक बेरोजगार युवाओं को रोजगार सृजन करने वालों में बदलने के लिए 5000 करोड़ रुपए का निवेश करेगी।

वित्तमंत्री अजंता नियोग ने विधानसभा में बजट पेश करते हुए कहा कि राज्य सरकार 2 लाख से अधिक बेरोजगार युवाओं को रोजगार सृजन करने वालों में बदलने के लिए 5000 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। उन्होंने कहा कि अगले वित्त वर्ष में राज्य सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) 5.5 लाख करोड़ रुपए रहने का अनुमान है, जो 2021-22 में 3.93 लाख करोड़ रुपए था।

वित्तमंत्री ने कहा कि 2023-24 में कुल प्राप्तियां 3,21,742.71 करोड़ रुपए और कुल व्यय 3,21,081.75 करोड़ रुपए रहने का अनुमान है। इस तरह कुल अधिशेष 660.96 करोड़ रुपए रहने का अनुमान है। यह 1,596.19 करोड़ रुपए के शुरुआती घाटे के साथ मिलकर वर्ष 2023-24 के अंत में 935.23 करोड़ रुपए के बजट घाटे की ओर ले जाएगा।

उन्होंने कहा कि हिमंत विश्व शर्मा की अगुवाई वाली सरकार के 10 मई को 2 साल पूरे होने के मौके तक 40000 युवाओं की विभिन्न विभागों में भर्तियां की जाएंगी, जो एक लाख सरकारी नौकरियां देने के भाजपा के चुनावी वादे के अनुरूप कदम है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

बार्सिलोना में सीएम डॉ. यादव का जलवा, मुरीद हुई टेक जायंट कंपनी सबमर, विजिट के कुछ घंटों बाद ही कर लिया MOU

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

Monsoon Session : हंगामेदार होगा संसद का मानसून सत्र, क्या है विपक्षी कांग्रेस की मांग

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत, 8 घंटे तक भीड़ में इंतजार करता रहा वफादार बेजुबान

अमीर बनने के लिए अरबपति वॉरेन बफेट ने बताए 5 गोल्डन रूल, कम समय में कदम चूमेगी सफलता

अगला लेख