असम सरकार जनसंख्या नियंत्रण को लेकर बनाएगी पॉपुलेशन आर्मी

Webdunia
बुधवार, 21 जुलाई 2021 (11:45 IST)
असम के  मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने गत दिवस विधानसभा में पॉपुलेशन आर्मी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मुस्लिम बहुल इलाकों में जनसंख्या नियंत्रित करने को लेकर असम सरकार पॉपुलेशन आर्मी बनाने की तैयारी में है। उन्होंने बताया कि 1,000 युवाओं की सेना विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर गर्भनिरोधक बांटेगी। सीएम के कई प्रस्तावों का जनसंख्या नियंत्रण को लेकर लोग पहले विरोध कर चुके हैं।

ALSO READ: पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत नाजुक
 
यह जानकारी देते हुए सीएम ने बताया कि राज्य के पश्चिमी और उत्तरी हिस्सों में आबादी बढ़ रही है। जनसंख्या नियंत्रण के उपायों के बारे में जागरूकता पहुंचाने और गर्भनिरोधक वितरित करने में चार चपोरी के करीब 1000 युवा शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि हम आशा कार्यकर्ताओं की एक अलग टीम बनाने की तैयारी कर रहे हैं जिन्हें जन्म नियंत्रण और गर्भनिरोधक वितरण का काम दिया जाएगा।

ALSO READ: उत्तराखंड के चंपावत में भारी बारिश से भूस्खलन, राजमार्ग पर फंसे 150 लोग
 
सरमा ने कहा कि साल 2001 से लेकर 2011 तक असम में हिन्दुओं की जनसंख्या वृद्धि 10 फीसदी थी वहीं मुसलमानों के मामले में यह 29 फीसदी। कम आबादी से बड़े घरों व वाहनों के चलते असम में हिन्दुओं की जीवनशैली बेहतर हुई है। बच्चे डॉक्टर और इंजीनियर बन रहे हैं। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि उन्होंने जो आंकड़े पेश किए हैं, वे किस आधार पर दिए गए हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

दिल्ली चुनाव रिजल्ट को लेकर 2 और एक्जिट पोल्स, क्या हैं BJP के हाल

दिल्ली चुनाव में काउटिंग से पहले Operation Lotus, विधायकों को 15-15 करोड़ का ऑफर

उफनती नदियां, भयानक जंगल और फिर सपनों का अंत, अमेरिका से लौटे युवाओं की दर्दनाक दास्तान

Himachal : शादी के कुछ ही घंटों बाद दूल्‍हे के उड़े होश, दुल्हन हुई फरार, जानिए क्‍या है मामला

New Income Tax Bill : नए आयकर विधेयक में नहीं होंगे लंबे वाक्य और प्रावधान, जानिए संसद में कब हो सकता है पेश

सभी देखें

नवीनतम

राहुल गांधी को साथ लेकर यमुना का पानी पिएं अरविंद केजरीवाल : नायब सिंह सैनी

Uttarakhand : तीन तलाक के खिलाफ लड़कर मिसाल बनीं शायरा बानो ने CM धामी से की मुलाकात, UCC पर जताया आभार

Rupee vs Dollar : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, अब तक के निचले स्तर पर, जानिए कितनी हुई गिरावट

TRAI का बड़ा फैसला, बदल जाएंगे पूरे देश के लैंडलाइन नंबर

शेख हसीना के बयान से यूनुस सरकार को क्यों लगी मिर्ची, भारत से क्या कहा

अगला लेख