Hanuman Chalisa

अटारी सीमा पर 10 करोड़ रुपए मूल्य का सोना जब्त

Webdunia
शुक्रवार, 7 दिसंबर 2018 (00:04 IST)
अटारी (पंजाब)। पंजाब में सीमा शुल्क के अधिकारियों ने अटारी-वाघा अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक ट्रक से 32 किलोग्राम से अधिक सोना जब्त किया है, जिसकी कीमत 10 करोड़ रुपए आंकी गई है। 
 
 
अधिकारियों ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर अफगानिस्तान से आ रहे एक ट्रक से सोने की यह खेप बुधवार की रात बरामद की। इस ट्रक में सेब लदा हुआ था। सीमा शुल्क के संयुक्त आयुक्त अरविंद कुमार ने बताया कि अधिकारियों ने जांच के दौरान पता चला कि सेब के बक्सों में सोने की खेप छिपाने के लिए जगह बनाई गई थी। 
 
कुमार ने बताया कि यह खेप पाकिस्तान के रास्ते अफगानिस्तान से आई थी और दिल्ली स्थित व्यापारियों के लिए जा रही थी। उन्होंने बताया कि ट्रक के चालक और खलासी से पूछताछ की जा रही है। 
 
अधिकारियों के मुताबिक, 1991 के बाद यह पहली बार है जब अटारी सीमा पर सोने की इतनी बड़ी एक खेप बरामद की गई। जब्ती के बाद सीमा शुल्क समाशोधन एजेंटों के कार्यालयों ने अमृतसर और दिल्ली में छापेमारी की है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

West Bengal और Tamil Nadu चुनाव के बाद महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल, तेल कंपनियों को रोजाना 1600 करोड़ रुपए का घाटा

COVID वैक्सीन पर Elon Musk का बड़ा दावा, दूसरी डोज के बाद मरने जैसा अनुभव, शेन वॉर्न के बेटे का दावा- कोरोना टीके से पिता की मौत

ट्रंप ने क्यों लिया पोप से पंगा? खुद को 'मसीहा' बताने की इनसाइड स्टोरी

हंगरी में ट्रंप का चहेता, यूरोप का सबसे 'अड़ियल' नेता विक्टर ओर्बन सत्ता से बाहर

क्या भारत में बायोमेट्रिक सिस्टम से होंगे चुनाव? सुप्रीम कोर्ट का केन्द्र और EC को नोटिस

सभी देखें

नवीनतम

UP: नोएडा में मजदूरों को भड़काने की साजिश का खुलासा? आखिर कौन है इसके पीछे

दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण, PM मोदी बोले- विकसित भारत के लिए प्रगति, प्रकृति और संस्कृति का संतुलन जरूरी

अयोध्या राम मंदिर के उप-मंदिरों में दर्शन शुरू, ऑनलाइन पास की मची होड़

गेस्ट हाउस में महिलाओं के साथ बर्बरता से सपा का असली चेहरा बेनकाब, CM योगी का तीखा हमला

दिल्ली-उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड को जोड़ने वाले दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का राष्ट्र को समर्पण

अगला लेख