Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Uttarkashi Avalanche : हिमस्खलन त्रासदी: बर्फ के पहाड़ में दबे अब तक 27 शव बरामद, 2 पर्वतारोहियों की तलाश जारी

हमें फॉलो करें Uttarkashi Avalanche : हिमस्खलन त्रासदी: बर्फ के पहाड़ में दबे अब तक 27 शव बरामद, 2 पर्वतारोहियों की तलाश जारी
, रविवार, 9 अक्टूबर 2022 (07:00 IST)
उत्तरकाशी। उत्तराखंड में द्रौपदी का डांडा चोटी के पास हुए हिमस्खलन के बाद खोज एवं बचाव कार्य रविवार को छठे दिन भी जारी है तथा 10 और पर्वतारोहियों के शव उत्तरकाशी लाए गए हैं। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (एनआईएम) ने कहा कि शुक्रवार को 4 शव, शनिवार को 7  तथा रविवार को 10 शव उत्तरकाशी लाए गए।

संस्थान ने बताया कि उत्तरकाशी लाए गए सभी 21 शवों की पहचान कर ली गई है जबकि 2 पर्वतारोही अब भी लापता हैं। संस्थान ने बताया कि अभी तक कुल 27 शव मिले हैं, जिनमें से 21 शव उत्तराकाशी लाए जा चुके हैं।

संस्थान के मुताबिक एनआईएम के 29 पर्वतारोही चढ़ाई के बाद लौटते समय 4 अक्टूबर को 17 हजार फुट की ऊंचाई पर द्रौपदी का डांडा-द्वितीय चोटी पर हिमस्खलन की चपेट में आ गए थे। इसने बताया कि घटनास्थल के पास खोज एवं बचाव अभियान अब भी चल रहा है। भाषा Edited by Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Shiv Sena Symbol : चुनाव आयोग ने फ्रीज किया शिवसेना का चुनाव चिन्ह, उद्धव ठाकरे या एकनाथ शिंदे नहीं 'चला पाएंगे' तीर कमान