Hanuman Chalisa

लद्दाख के खारदुंगला में हिमस्खलन में 4 की मौत, कई गाड़ियां बर्फ में दबी, 6 पर्यटकों के फंसे होने की आशंका

Webdunia
शुक्रवार, 18 जनवरी 2019 (11:49 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में लेह लद्दाख के खारदुंगला में हिमस्खलन के कारण 4 लोगों की हो गई है। दरअसल, कुछ वाहन हिमस्खलन की चपेट में आ गए। 6 सैलानियों के अभी भी बर्फ में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। 
 
इस घटना की जानकारी मिलते ही भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीम राहत और बचाव के लिए मौके पर पहुंच गई। खराब मौसम के कारण बचाव कार्य में बाधा आ रही है। 

राहत और बचाव कार्य जारी है लेकिन माइनस 15 डिग्री तापमान होने की वजह से इसमें दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लोगों ने हिमस्खलन के बाद एक जीप को बर्फ की चपेट में आते देखा है।
 
अधिकारी ने बताया कि पुलिस, सेना एवं राज्य आपदा मोचन बल कर्मी भी बचाव के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा, ‘अब तक, तीन लोगों के शव बरामद हुए हैं और लापता लोगों की तलाश जारी है।’

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

लद्दाख में सेना का 'चीता' हेलीकॉप्टर क्रैश, मौत को मात देकर मेजर जनरल ने ली चमत्कारी सेल्फी, तस्वीर वायरल

ईरान नहीं, असली निशाने पर था चीन: कैसे फेल हुआ ड्रैगन को घेरने का ‘ट्रंप कार्ड’

PM मोदी पर टिप्पणी कर फंसे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, FIR दर्ज हुई तो दिया यह बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल

पश्चिम बंगाल के फालता में BJP की प्रचंड जीत, देबांग्शु पांडा ने जहांगीर खान को 1 लाख से ज्यादा वोटों से दी शिकस्‍त, शुभेंदु अधिकारी की भविष्यवाणी हुई सच

जल संकट पर मध्‍य प्रदेश सरकार हुई अलर्ट, पेयजल विभागों की छुट्टियां रद्द, CM यादव के निर्देश पर युद्धस्तर पर तैयारियां शुरू

वाराणसी में नमो घाट पर पर्यटक की हत्‍या, सुरक्षा गार्डों ने पीट-पीटकर ली जान, जानिए क्‍या है मामला?

सुरक्षाबलों ने बारामुल्‍ला में किया आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, भारी मात्रा में आरपीजी गोला-बारूद बरामद

अगला लेख