suvichar

योग-उद्योग के संगम से आ रहे देश के अच्छे दिन : बाबा रामदेव

Webdunia
बुधवार, 10 मई 2017 (16:41 IST)
अहमदाबाद। योग गुरु बाबा रामदेव ने बुधवार को कहा कि भारत के अच्छे दिन योग और उद्योग के संगम से आ रहे हैं और अब दुनिया के अच्छे दिन भी इसी से आएंगे।
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गृहराज्य गुजरात के सबसे बड़े शहर अहमदाबाद में 21 जून को आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 18 से 21 जून तक 4 दिवसीय योग शिविर लगाने तथा इस दौरान 5 लाख लोगों की शिरकत के साथ नया विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी के सिलसिले में बुधवार को यहां आए बाबा रामदेव ने हवाई अड्डे पर पत्रकारों से कहा कि लोग अक्सर उनसे पूछते थे कि देश के अच्छे दिन कैसे आएंगे? योग और उद्योग से आध्यात्मिकता तथा आर्थिक प्रगति साथ-साथ होने से देश के अच्छे दिन आ रहे हैं। ऐसे ही योग और उद्योग के संगम से दुनिया के भी अच्छे दिन आएंगे। 
 
एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि गाय तो राष्ट्रमाता है ही और इसे संवैधानिक दर्जा दिलाने के लिए गुजरात सरकार ने सराहनीय कार्य किया है और वे उम्मीद करते हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्र स्तर पर भी इस दिशा में जरूरी कदम उठाएंगे।
 
बाबा रामदेव ने कहा कि राजनीति और सार्वजनिक जीवन से भ्रष्टाचार को दूर करने और सदाचार फैलाने का रास्ता योग ही है। जब योग राष्ट्र का स्वभाव बन जाएगा, तब भ्रष्टाचार और भ्रष्ट आचरण समाप्त हो जाएगा।
 
बाद में योग गुरु रामदेव ने मुख्यमंत्री विजय रूपाणी से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि गुजरात उनके योग की कर्मभूमि है। यहां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 4 दिन का दुनिया का सबसे बड़ा आयोजन होगा जिसका उद्घाटन रूपाणी करेंगे तथा समापन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह करेंगे।

अमित शाह भी हैं योगी : अहमदाबाद व गांधीनगर से मिले समाचार के अनुसार योग गुरु बाबा रामदेव ने बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह भी एक योगी हैं।
 
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर यहां अपने 4 दिवसीय शिविर की तैयारी के सिलसिले में मुख्यमंत्री विजय रूपाणी से मुलाकात के बाद योग गुरु ने कहा कि उनके शिविर का समापन योग दिवस के अवसर पर 21 जून को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह करेंगे, जो स्वयं भी एक योगी हैं।
 
भाजपा के प्रति कथित झुकाव रखने वाले बाबा रामदेव ने कहा कि योग, अध्यात्म और भारतीय संस्कृति में अपनी अनन्य निष्ठा के कारण अमित शाह भी योगी ही हैं। उन्होंने कहा कि शिविर का उद्घाटन मुख्यमंत्री रूपाणी करेंगे। गुजराती भाषा में बोलते हुए बाबा रामदेव ने गुजरात को अपनी कर्मभूमि भी करार दिया। (वार्ता) 
Show comments

जरूर पढ़ें

क्या उलझ गया US, डोनाल्ड ट्रंप को क्यों महंगी पड़ रही है लड़ाई, क्या ईरान को लेकर अमेरिका-इजराइल के रास्ते हुए अलग

Iran Crisis के बीच भारत का बड़ा फैसला, रूस से भी खरीदेगा LPG, MEA ने बताया- 9000 से ज्यादा भारतीय थे ईरान में

Bengal Election 2026: बीजेपी ने कसी कमर, 111 उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी; रूपा गांगुली और प्रियंका टिबरेवाल पर फिर खेला दांव

Share Bazaar में हाहाकार, Sensex 2497 अंक फिसला, Nifty भी 776 अंक लुढ़का

Iran war : डरने की बजाय और आक्रामक हो गया ईरान, सऊदी-कुवैत-कतर की रिफाइनरियों पर हमले, उठने लगे आग और धुएं के गुबार

सभी देखें

नवीनतम

ईरान : भीषण हमलों में बड़ी संख्या में लोग हताहत, विशाल पैमाने पर विस्थापन

महंगाई की मार, 2.3 रुपए तक महंगा हुआ प्रीमियम पेट्रोल, जानिए क्या है नए दाम?

दिल्ली दंगे के आरोपी शरजील इमाम को 6 साल बाद जमानत

गुजरात विधानसभा : भाजपा के सभी विधायकों को 3 दिन के लिए अनिवार्य उपस्थिति का व्हिप

MCX पर महंगा हुआ सोना-चांदी, जानिए क्या हैं 10 शहरों में दाम?

अगला लेख