यूपी में अंबेडकर को दूध से नहलाकर भगवा वस्त्र पहनाए, विवाद बढ़ा

Webdunia
गुरुवार, 31 मई 2018 (19:55 IST)
अंबेडकरनगर। उत्तरप्रदेश के टांडा से भाजपा विधायक ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को दूध से नहलाकर उन्हें भगवा वस्त्र पहना दिए। विधायक की इस हरकत से विवाद पैदा हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को संजू देवी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ थिरुआ के पास स्थित बाबा साहब की प्रतिमा को पहले दूध से नहलाया फिर चंदन का टीका लगाकर भगवा कपड़े पहना दिए।


उनके गले में ढेर सारी मालाएं भी डाल दीं। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने टांडा इलाके के थिरुआ के पास स्थित डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा को मंत्रोच्चार के साथ दूध से नहला कर दुग्धाभिषेक किया और चंदन टीका लगाकर भगवा वस्त्र पहना दिए।


बहुजन समाज पार्टी के पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त ने भाजपा विधायक के कृत्य को अनुचित बताते हुए कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि यह दिखावा है क्योंकि भाजपा के नेता और कार्यकर्ता अंबेडकर के सिद्धांतों को नहीं मानते, वहीं संजू देवी ने ने कहा कि भगवा रंग किसी पार्टी या धर्म विशेष का नहीं है।

अत: इसे राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चा‍हिए। हालांकि वस्त्र पहनाने की बात इसलिए गले नहीं उतरती क्योंकि प्रतिमा का फोटो देखने से साफ दिखाई देता है कि प्रतिमा को कपड़े नहीं पहनाए गए हैं। बाबा साहब की प्रतिमा के ऊपर सिर्फ भगवा गमछा डाला गया है। (फोटो सौजन्य : सोशल मीडिया)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

इंडिया का नाम बदलकर भारत किया जाए, दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका

क्‍या UP की शहजादी को होगी फांसी, UAE की जेल में है बंद, भारतीय दूतावास रख रहा नजर

महाकुंभ के विरोधियों को CM योगी ने दिया यह करारा जवाब

ज्ञानेश कुमार होंगे अगले मुख्य चुनाव आयुक्त, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

अगला लेख