Hanuman Chalisa

दिग्विजय सिंह का बाबूलाल गौर को टिकट ऑफर!

विशेष प्रतिनिधि
भोपाल। मध्यप्रदेश की सियासत में एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता बाबूलाल गौर के एक बयान से बीजेपी में सियासी हड़कंप मच गया। लोकसभा चुनाव को लेकर जब बीजेपी में टिकट को लेकर रायशुमारी शुरू ही हुई है कि अपने बयानों के लिए चर्चा में रहने वाले बाबूलाल गौर का कहना है कि दिग्विजय सिंह ने उनसे भोपाल से लोकसभा चुनाव लड़ने का ऑफर दिया है।
 
बाबूलाल गौर का कहना है कि पिछले दिनों दिग्विजय सिंह ने उनसे मुलाकात के दौरान कहा कि कांग्रेस को आपकी जरूरत है और भोपाल से कांग्रेस की ओर से आप लोकसभा चुनाव लड़िए। वहीं दूसरी ओर बाबूलाल गौर ने अपने अंदाज में कांग्रेस के इस प्रस्ताव पर कहा कि 'मैं विचार कर रहा हूं। अभी तो लड़की देख रहे है, जो जमेगी उससे शादी करेंगे।'
 
गौर ने भाजपा से नाराजगी की खबरों को भी खारिज किया। उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ने पर कहा कि ये तो उनका अधिकार है। ऐसा नहीं है कि बाबूलाल गौर पहली बार बीजेपी के लिए मुसीबत बने हैं। इससे पहले विधानसभा चुनाव के समय भी भोपाल की गोविंदपुरा सीट से चुनाव लड़ने को लेकर वे बीजेपी के लिए मुसीबत का सबब बन गए थे। बाद में पार्टी ने उनकी बहू कृष्णा गौर को टिकट दिया था, विधायक चुनी गई थीं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cockroach Janta Party ने क्यों बनाया नया इंस्टाग्राम अकाउंट, क्या बोले अभिजीत दिपके

Maruti : महंगी होंगी मारुति की कारें, 30 हजार रुपए तक बढ़ सकती है कीमत, 1 जून से बढ़ेंगे दाम

मैं जॉर्जिया हूं... जानिए कितनी संपत्ति है इटली की PM मेलोनी की?

भारत क्यों नहीं आना चाहते Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दिपके, किस बात का सता रहा है डर

कौन है 'सीक्रेट किलर', जो भारत के दु‍श्मनों का बन रहा काल, 25 से ज्यादा आतंकियों को किया ढेर

सभी देखें

नवीनतम

Cockroach Janta Party पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, अभिजीत दिपके ने बताया क्या है सच

भोजशाला में शुक्रवार को 721 साल बाद महाआरती, घरों और अन्य मस्जिदों में हुई नमाज

ट्विशा शर्मा की डेडबॉडी का दिल्ली AIIMS की टीम दोबारा करेगी पोस्टमार्टम, CBI करेगी पूरे मामले की जांच, पति समर्थ करेगा सरेंडर

भारत में अब भी कैसे जारी है हर दिन 16 महिलाओं की दहेज हत्या?

देवभूमि में सड़कों पर नहीं होने देंगे नमाज़ : पुष्‍कर सिंह धामी

अगला लेख